फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister sanjeev baliyan said law should be make on population control

अनुच्छेद 370, राम मंदिर के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण पर बने कानून: संजीव बालियान

Sat, 16 Nov 2019 09:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Nov 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
minister sanjeev baliyan said law should be make on population control
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बलियान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद सरकार अब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर जोर देगी। उन्होंने इसी सरकार के कार्यकाल में यह कानून पास होने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन


आगरा में शुक्रवार को जयपुर हाउस स्थित पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के निवास पर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर संसद में सबसे पहले बिल मैं ही लेकर आया था। तब चौधरी बाबूलाल सहित 125 सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर भी किए थे। मगर, तब इस बिल पर बहस नहीं हो पाई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस साल लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी है, इसलिए अब ज्यादा कुछ कहने को बचा नहीं है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अधिकांश समस्याओं की जड़ जनसंख्या विस्फोट है। बेरोजगारी, प्रदूषण, गरीबी आदि इसी की वजह से हैं। मुझे लगता है कि भारत माता भी इससे ज्यादा बोझ नहीं उठा पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भुगतान न करने वाली चीनी मिलों का हो अधिग्रहण'

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जो चीनी मिलें भुगतान नहीं कर पा रही हैं, उनका अधिग्रहण हो जाना चाहिए। वर्ष 2014 के बाद से केंद्र सरकार किसानों के लिए बड़े-बड़े पैकेज देती आई है। किसानों को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस पक्ष का समर्थन किया।

'महाराष्ट्र में शिवसेना का प्रस्ताव न्यायसंगत नहीं'

महाराष्ट्र में शिवसेना के अलग होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। ऐसे में शिवसेना का ढाई-ढाई के लिए मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव न्यायसंगत नहीं था। जब उसके विधायक ज्यादा थे, तब शिवसेना के ही मुख्यमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा किया। अब भाजपा सबसे बड़े दल के रूप है।

'जाति विशेष की राजनीति का दौर खत्म'

संजीव बालियान ने कहा कि देश मोदी के साथ चल रहा है। जो पार्टियां सिर्फ जाति के आधार पर राजनीति करती हैं, वह आगे कामयाब नहीं हो पाएंगी। वर्ग और जाति विशेष की राजनीति का दौर खत्म हो गया है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed