{"_id":"5d4c27428ebc3e6cc0505a65","slug":"minister-ramdas-athawale-statement-over-article-370-and-pok","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामदास अठावले बोलेः हमला करके पीओके को भी कब्जे में ले भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदास अठावले बोलेः हमला करके पीओके को भी कब्जे में ले भारत
Fri, 09 Aug 2019 08:43 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 09 Aug 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री व आरपीआई के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता खुश है। वहां विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े उद्यमियों से अपील करेंगे कि वह उद्यम स्थापित करें, ताकि बेरोजगारी दूर हो सके।
मॉब लिंचिंग की घटनाओं को देश व समाज को बदनाम करने वाली बताते हुए उन्होंने इनकी रोकथाम के लिए कानून की जरूरत बताई। सर्किट हाउस में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के फैसले को मोदी-शाह का साहसिक कदम बताया।
कहा कि अब जरूरत है कि पाकिस्तान पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) को भी हमारे हवाले करे, अगर नहीं करता है तो हमला करके पीओके को भी कब्जे में लिया जाए।

Trending Videos
एक सवाल के जवाब में अठावले ने कहा कि मॉब लिंचिंग गंभीर बात है, इस तरह की घटनाएं केवल भाजपा सरकार में ही नहीं हुईं, सभी सरकारों में होती रही हैं।
इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों को कठोर सजा दिलाने के लिए हम कानून बनाए जाने की मांग संसद में करेंगे। उन्होंने उन्नाव की घटना पर प्रदेश सरकार की कार्रवाई को सराहा। कहा कि सीबीआई को केस देकर ठीक किया। हमारी पार्टी भी पीड़िता के साथ है।
महाराष्ट्र के चुनाव में राखी सावंत को टिकट देने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी का निर्णय है। राखी हमारी स्टार प्रचारक हैं। उनकी पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तर प्रदेश में आरपीआई को मजबूत करने और चुनाव लड़ाने के सवाल पर अठावले ने कहा कि दलितों ने भाजपा को बड़ी संख्या में वोट दिया है।
अगले चुनाव में एनडीए का घटक दल होने के नाते चार से पांच सीटें मांगेंगे। दलितों की लड़ाई नहीं लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी ने दलितों की लड़ाई हर कदम पर लड़ी है। उसके लिए मायावती के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।