{"_id":"627a61d5232dbb206d4b6b2c","slug":"minister-of-state-raghuraj-singh-worshiped-at-govardhan-danghati-temple-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा- हमारा भारत स्वर्ग है, अमेरिका पाताल लोक तो अफ्रीका है नरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा- हमारा भारत स्वर्ग है, अमेरिका पाताल लोक तो अफ्रीका है नरक
Tue, 10 May 2022 06:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 May 2022 06:30 PM IST
सार
श्रम और सेवायोजना राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि विश्व को भारत ने चलाया, गोवर्धन नाथ ही चलाएंगे। गोवर्धन गिरिराज जी ने ही हमें विश्व चलाने की शक्ति दी है।
विज्ञापन
श्रम और सेवायोजना राज्यमंत्री रघुराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के श्रम और सेवा योजना राज्यमंत्री रघुराज सिंह मंगलवार को गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश स्वर्ग है, जबकि अमेरिका पाताल लोक और अफ्रीका नरक लोक है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि भारत स्वर्ग लोक है। इस पर संदेह नहीं, वेदों में उल्लेख है। विश्वकर्मा भगवान सोने की लंका बनाने के बाद विश्राम के लिए सात समंदर पार अमेरिका गए थे, इसलिए वह पाताल लोक है। उन्होंने कहा कि विश्व को भारत ने चलाया, गोवर्धन नाथ ही चलाएंगे। गोवर्धन गिरिराज जी ने ही हमें विश्व चलाने की शक्ति दी है।
विज्ञापन
रघुराज सिंह ने कहा कि मैं ब्रज का एक छोटा सा कण हूं, ब्रज का काफी विस्तार है। इटावा तक का क्षेत्र ब्रज में आता है। गोवर्धन गिरिराजजी की कृपा से मंत्री बना हूं। गोवर्धन-मथुरा मार्ग के निर्माण पर राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में विकास कार्य प्रभावित हो गए थे। अब विकास कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन