फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister of State Dr Dharamveer Prajapati says people will see the change within 100 days

आगरा पहुंचे राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति: कहा-100 दिन के भीतर ही लोगों को नजर आएगा बदलाव

Fri, 08 Apr 2022 12:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 12:19 AM IST
सार

कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति बृहस्पतिवार को आगरा पहुंचे। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। मंत्री बनने के बाद वह पहली बार आगरा आए हैं।

विज्ञापन
Minister of State Dr Dharamveer Prajapati says people will see the change within 100 days
राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्मवीर प्रजापति के मंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। चांदी का मुकुट पहनाया तो कहीं साफा बांधकर स्मृति चिह्न भेंट किए गए। डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि वह जेलों में सुधार के साथ ही शहर के विकास के कार्यों में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि 100 दिन के भीतर ही लोगों को बदलाव नजर आएगा। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद से बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री डॉ. प्रजापति का नुनिहाई पर प्रभूदयाल प्रजापति ने साथियों के साथ चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद रामबाग, भगवान टाकीज पर भी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। आगरा कॉलेज पर प्रजापति महासभा की ओर से चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही एमजी रोड पर भी तीन स्थानों पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राज्यमंत्री एमजी रोड होकर जयपुर हाउस स्थित भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। यहां महानर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed