{"_id":"5ed8e8048ebc3e905f482c2a","slug":"minister-of-state-atul-garg-inspection-district-hospital-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री ने मरीज को खाना न मिलने पर अफसरों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री ने मरीज को खाना न मिलने पर अफसरों को लगाई फटकार
Fri, 05 Jun 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:09 AM IST
सार
राज्यमंत्री अतुल गर्ग बोले-सीएमएस का कार्य डॉक्टरी करना, मैनेजर का साफ-सफाई कराना
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डायलिसिस वार्ड का निरीक्षण करते मंत्री साथ है डीएम व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। दोपहर ढाई बजे जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने आइसोलेशन और सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान एक मरीज ने उनसे खाना नहीं मिलने की शिकायत की। मंत्री ने सीएमएस को डॉक्टरी करने और मैनेजर को साफ-सफाई की व्यवस्था देखने के निर्देश दिए।
जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग सबसे पहले सर्जिकल वार्ड में भर्ती जाटवपुरा निवासी श्याम से हाल चाल लिया। कासगंज के गांव अहमदपुर निवासी राजकुमारी ने भोजन न मिलने की शिकायत की। इस पर मंत्री भड़क गए।
निरीक्षण को आए मंत्री के सामने सामाजिक दूरी भूले भाजपा नेता, चेहरा चमकाने की मची होड़
विज्ञापन
मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि प्रतिदिन मरीजों का चार्ट बनाया जाए। वेंटिलेटर कक्ष का निरीक्षण कर उन्होंने सीएमएस से आइसोलेशन वार्ड की सुविधाओं को बारे में जानकारी की। वहीं डिजिटल कक्ष में पहुंच रजिस्टर आदि को देखा। अंत में डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया।

अन्य प्रदेशों की अपेक्षा मृत्युदर सबसे कम
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन टीम इलेवन द्वारा कोरोना को लेकर समीक्षा की जाती है। इसीलिए अपने यहां मृत्यु दर सबसे कम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनसंख्या ज्यादा होने के बाद भी 3500 एक्टिव मरीज हैं। अन्य प्रदेशों की तुलना में यह अच्छा संकेत है। कहा कि बीमारी से निपटने के लिए एक लाख बेड पहले ही तैयार कर लिए गए हैं।
स्टाफ रखने की पूरी छूट
वेंटिलेटर के लिए टेक्निशियन के बारे में पूछने पर मंत्री ने कहा सीएमओ को स्टाफ रखने की पूरी छूट दे दी गई है। हर हाल में वेंटिलेटर एक्टिव होना चाहिए।