फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leaders violate the rules social distance during the inspection of minister in mainpuri

निरीक्षण को आए मंत्री के सामने सामाजिक दूरी भूले भाजपा नेता, चेहरा चमकाने की मची होड़

Thu, 04 Jun 2020 04:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 04:05 PM IST
सार

गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अफसर कम, भाजपा नेता ज्यादा नजर आए। 

विज्ञापन
bjp leaders violate the rules social distance during the inspection of minister in mainpuri
राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने गुरुवार को मैनपुरी के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भीड़ न हो, इसके लिए उनके साथ गिने-चुने अफसर ही रहे, लेकिन चेहरा चमकाने की होड़ में अस्पताल में भाजपा नेताओं की भीड़ जुट गई। इस दौरान भाजपा नेता सामाजिक दूरी का पालन करना भी भूल गए।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचे नेताओं को निरीक्षण से कुछ लेना देना नहीं था। निरीक्षण में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन चेहरा दिखाने की होड़ में भाजपा के कई दिग्गज नेता राज्यमंत्री के पीछे-पीछे पूरे अस्पताल में घूमे। 
विज्ञापन



ये नेता रहे मौजूद

सुझाव देने की जगह जिला और स्वास्थ्य विभाग की शान में कसीदे पढ़े। भाजपा नेताओं के गैरजिम्मेदार रवैये से निरीक्षण के दौरान सामाजिक दूरी का जमकर उल्लंघन हुआ। राज्यमंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, प्रेम सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



भोगांव अस्पताल से बनाई दूरी 

राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और फिर रवाना हो गए। जबकि जिले का प्रमुख क्वारंटीन सेंटर भोगांव में है। इसके साथ ही लेवल वन आइसोलेशन वार्ड भी भोगांव में स्थित है। यहीं पर कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राज्य मंत्री ने इन दोनों ही जगहों पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed