फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister niranjan jyoti said india now got independence after article 370 scrapped

अनुच्छेद 370 पर निरंजन ज्योति ने कहा- सही मायने में अब मिली देश को आजादी

Mon, 12 Aug 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
minister niranjan jyoti said india now got independence after article 370   scrapped
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 70 वर्षों से जम्मू-कश्मीर के जो लोग अनुच्छेद 370 से आजादी चाहते थे उनका सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा कर दिखाया। सही मायने में भारत अब आजाद हुआ है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं। 

विज्ञापन


रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर को लेकर उधर पाकिस्तान हाय-हाय कर रहा है। इधर विरोधी चिंता जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से कांग्रेस को अब वोट बैंक की चिंता सताने लगी है।  
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। हमारा सिद्धांत सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। इस मौके पर निरंजन ज्योति ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा की। मंदिर के सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला एवं प्रसाद भेंट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed