फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister inaugurated three tourism development works worth crores of rupees

Agra News: करोड़ों रुपये के तीन पर्यटन विकास कार्यों का मंत्री ने किया लोकार्पण

Sat, 01 Feb 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Minister inaugurated three tourism development works worth crores of rupees
पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
मैनपुरी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 1.43 करोड़ लागत से औड़ेन्य पड़रिया स्थित प्राचीन भैरों बाबा मंदिर, 1.1 करोड़ की लागत से पावर हाउस रोड स्थित शारदा बाई आश्रम, 1.56 करोड़ की लागत से हुए सोतियाना के प्राचीन हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण शनिवार को किया।
विज्ञापन


जयवीर सिंह ने कहा कि जनपद के सभी प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यटन विभाग की जो भी परियोजनाएं धरातल पर उतरें, वह लंबे समय तक धरातल पर दिखें यही प्रयास किए गए हैं। जिले में 68 करोड़ की लागत से अगले 2 वर्ष में प्रदेश का सबसे भव्यतम म्यूजियम, ऑडिटोरियम बनकर तैयार होगा। बाईपास के निर्माण के उपरांत नए महानगर का निर्माण भी होगा। इसके बाद इसे नगर पालिका में शामिल कराकर मैनपुरी को आदर्श जनपद बनाया जाएगा। बाईपास निर्माण के सर्वे का कार्य प्रारंभ हो चुका है। 750 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृति हो चुकी है। शीघ्र ही धरातल पर बाईपास का निर्माण भी प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


महाकुंभ में अब सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त

पर्यटन मंत्री ने कहा कि महाकुंभ मेले के आयोजन में अलौकिकता, भव्यता-दिव्यता का प्रयास सरकार ने किया है। एक दुःखद घटना में 30 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मगर, घटना के कुछ क्षण बाद ही व्यवस्था, श्रृद्धा के स्नान में कोई कमी नहीं आने दी गई। जितनी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हो सकती थीं, उनको किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहे मौजूद

डीएम अंजनी कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, रामबाबू सिंह कुशवाह, डा. सुमंत गुप्ता, अनुराग पांडेय, उदय चौहान, विनय शर्मा, जंग बहादुर सिंह, अरुण गुप्ता, शेर सिंह भदोरिया, विशाल वाल्मीकि, धीरू राठौर, ममता राजपूत, प्रदीप राज, अमित गुप्ता, रजत पांडेय, बीनू बंसल, बबलू पांडेय, हनुमान मंदिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed