फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister in charge will inaugurate Geeta Govind Vatika tomorrow.

Agra News: प्रभारी मंत्री कल करेंगे गीता गोविंद वाटिका का लोकार्पण

Thu, 26 Feb 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge will inaugurate Geeta Govind Vatika tomorrow.
गीता गोविंद वाटिका का निरीक्षण करतीं एडीए उपाध्यक्ष एम अरुनमोली स्त्रोत एडीए
आगरा। प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह 27 फरवरी को ताजनगरी फेस-2 स्थित गीता गोविंद वाटिका (जोनल पार्क) का लोकार्पण करेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता, अवर अभियंता और संबंधित फर्म के प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पूर्व समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएं। पार्क की साफ-सफाई, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण पर ध्यान देने को कहा है ताकि लोकार्पण के समय वाटिका अपने पूर्ण स्वरुप में नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी लंबित कार्यों को बृहस्पतिवार तक पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन




वाटिका में बिखरेगी ब्रज की सांस्कृतिक छटा
गीता गोविंद वाटिका के निर्माण पर करीब 4.20 करोड़ लागत आएगी। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत इसे विकसित किया है। वाटिका में ब्रज की सांस्कृतिक छटा बिखरेगी। ताजनगरी फेस-2 के जोनल पार्क के लगभग 19 एकड़ क्षेत्र में फैली इस वाटिका में थीम लाइटिंग और लेजर शो होंगे। लेजर शो में पानी की दीवार पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण होगा। वाटिका के भीतर एक एकड़ में विशेष तुलसी वन विकसित किया गया है, जिसमें तुलसी की विभिन्न प्रजातियां लगाई गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रासलीला के मंचन के लिए ओपन-एयर थिएटर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्क में यह है खास
- कुरुक्षेत्र के युद्ध, गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण और पांडवों के शंख जैसे सुंदर स्कल्पचर्स लगाए गए हैं।

- कदम्ब और अन्य ऐसे पौधे लगाए गए हैं जो द्वापर युग की ब्रज संस्कृति की याद दिलाते हैं।
- पर्यटकों के लिए इंटरएक्टिव तकनीक और साउंड सिस्टम, चौपाटी और झील में बोटिंग की सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed