फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister giriraj singh in agra said kashmir problem will solve in this government

आगरा में बोले मोदी के मंत्री, इसी सरकार में हल होगी कश्मीर समस्या

Tue, 29 Aug 2017 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 29 Aug 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
minister giriraj singh in agra said kashmir problem will solve in this government
गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
आगरा में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कश्मीर समस्या का हल इसी सरकार में होगा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने सेना का मनोबल गिराया था और सेना को शक्तिहीन किया था। अब मोदी सरकार में सेना का पराक्रम देखने लायक है। चीन की सेना के सामने हमारे जवान अंगद की तरह पैर जमाकर खड़े रहे। 
विज्ञापन


गिरिराज सिंह सोमवार को माथुर वैश्य सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्र्ष के तहत आयोजित कार्यक्रम ‘संकल्प से सिद्धि तक’ के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे।  मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बनी थी तब देश की जीडीपी दर 4.50 प्रतिशत थी।
विज्ञापन


कुछ लोग चिल्ला रहे थे नोटबंदी से हालात और बिगड़ेंगे लेकिन अब जीडीपी 7 प्रतिशत है। अभी तो 10 फीसदी तक पहुंचेगी। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब 400 बिलियन डालर तक पहुंच गया है। देश में पहले रेल पटरियों के निर्माण की गति 2.5 किलोमीटर प्रतिदिन थी जो अब बढ़कर अब छह किलोमीटर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के बनने की रफ्तार 25 हजार किलोमीटर से बढ़कर 50 हजार किलोमीटर तक पहुंच गई है। विद्युत के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है। पांच लाख बिलियन यूनिट अब हम एक्सपोर्ट करते हैं। उन्होंने लघु उद्योग मंत्रालय की कई योजनाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ा और कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। 

राम रहीम पर बोले- कानून से बड़ा कोई नहीं

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। यही सरकार मंदिर बनाएगी। गुरुमीत राम रहीम के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं होता है। विपक्षी दलों के महा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि पटना में कल हारे और थके लोग जुटे थे। 

केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने ताज रोड स्थित कंपनी गार्डन में मंत्रोच्चारण के साथ पौधरोपण किया। इसके बाद शिवाजी मंडल के भाजपा के एक दलित कार्र्यकर्र्ता हीरालाल के घर भोजन करने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed