फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister for Livestock and Dairy Development Dharampal Singh held a review meeting in agra

UP: निराश्रित गोवंश पालने पर हर महीने मिलेंगे छह हजार रुपये, बायोगैस से पकेगा भंडारे और शादी समारोह का खाना

Thu, 14 May 2026 10:30 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 14 May 2026 10:30 PM IST
सार

बायोगैस से भंडारे और शादी-विवाह का खाना पकेगा, जिससे गोशालाओं की आय बढ़ेगी और एलपीजी पर निर्भरता घटेगी। वहीं, अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि निजी बायोगैस प्लांट लगाने पर जल्द ही 50 फीसदी सब्सिडी देने का प्रस्ताव लाया जा रहा है।

विज्ञापन
Minister for Livestock and Dairy Development Dharampal Singh held a review meeting in agra
बैठक लेते मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने निराश्रित गोवंश संरक्षण व पशुपालन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि चार निराश्रित गोवंश पालने वाले किसानों को सरकार 6000 रुपये प्रतिमाह देगी, साथ ही पशु शेड भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर खास जोर दिया गया। तय हुआ कि वृहद गो-संरक्षण केंद्रों पर गोबर गैस प्लांट और कम्युनिटी किचन बनाए जाएंगे। इन किचन में बायोगैस से भंडारे और शादी-विवाह का खाना पकेगा, जिससे गोशालाओं की आय बढ़ेगी और एलपीजी पर निर्भरता घटेगी। वहीं, अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि निजी बायोगैस प्लांट लगाने पर जल्द ही 50 फीसदी सब्सिडी देने का प्रस्ताव लाया जा रहा है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि करेंगे भूसा दान
मंत्री धर्मपाल सिंह की अपील पर भूसा-दान महा अभियान के तहत जिले के सभी विधायकों और सांसदों ने बेसहारा गोवंश के लिए 100-100 क्विंटल भूसा दान करने की घोषणा की। वहीं, एमएलसी विजय शिवहरे ने 200 क्विंटल भूसा देने का संकल्प लिया। बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, डीएम मनीष बंसल और सीडीओ प्रतिभा सिंह समेत तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बैठक में हुए यह फैसले
- 100 से कम गोवंश वाली गोशालाओं के गोवंश को 400 क्षमता वाले वृहद केंद्रों में शिफ्ट किया जाएगा।
- किसानों को सटीक जानकारी देने के लिए सभी ब्लॉकों में मौसम विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे।
- चारागाह की जमीन से अवैध कब्जा हटाकर वहां हरे चारे के लिए नेपियर घास व सहजन की बुवाई होगी।
- गोशालाओं में गोबर से गो-काष्ठ (लकड़ी) बनेगी, जिसका इस्तेमाल दाह-संस्कार व हवन में किया जा सकेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed