फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister Aseem Arun said, it is the tradition of SP to give protection to those who commit rape.

Agra News: मंत्री असीम अरूण बोले, दुष्कर्म करने वालों को संरक्षण देना सपा का दस्तूर

Tue, 26 Nov 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Minister Aseem Arun said, it is the tradition of SP to give protection to those who commit rape.
करहल में पीडि़त परिवार से मुलाकात करने पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण।
करहल (मैनपुरी)। विधानसभा उपचुनाव के दिन करहल में अनुसूचित जाति की बेटी की हत्या पर सियासत तेज हो गई है। सोमवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण करहल पहुंचे। युवती के परिवार से मुलाकात करके आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का दुष्कर्म करने वालों को संरक्षण देना ही दस्तूर रहा है। पहले अयोध्या में फिर कन्नौज में और अब करहल में इस प्रकार की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की विवेचना से हम संतुष्ट हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रमाण के सहित गिरफ्तार किया है। हमें विश्वास है कि कन्नौज की तर्ज पर चार से छह महीने में अपराधियों को फांसी की सजा मिलेगी। उन्होंने आर्थिक सहायता दिलाने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ परिवार को अपने कंधों पर खड़ा करने के लिए उसे ताकत भी दी जाएगी। मृतका परिवार का बोझ अपने कंधों पर उठाती थी। इसलिए परिवार को हर संभव सहायता भी दी जाएगी। न्याय भी देना है और आंसू भी पोंछने हैं। परिवार को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए आर्थिक ताकत भी देनी है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, अनुजेश यादव, फूलसिंह, गौरव यादव, कल्पेंद्र भारती, सचिन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed