फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining mafia tried to run tractor-trolley over police sub-inspector and three policemen narrowly escaped

Mathura: खनन माफिया ने पुलिस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बचे उपनिरीक्षक व तीन पुलिसकर्मी

Mon, 29 Apr 2024 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 02:11 PM IST
सार

मथुरा में अवैध खनन रोकने गई पुलिस पर माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। खनन माफिया मौके से फरार हो गया। 
 

विज्ञापन
Mining mafia tried to run tractor-trolley over police sub-inspector and three policemen narrowly escaped
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध खनन रोकने गई पुलिस पर माफिया द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की गई, जिसमें उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। वहीं खनन माफिया ट्रैक्टर- ट्रॉली छोड़ मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में लेकर माफिया की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव मंडारी खादर में यमुना नदी के निकट होने के चलते यमुना नदी से रेती का खनन खनन माफियाओं द्वारा किया जाता है। इलाका पुलिस को सूचना मिली कि सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी खनन माफिया ट्रैक्टर- ट्रॉली को लेकर खनन की रेती लेने के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। चौकी प्रभारी बरौठ दीपक नागर के नेतृत्व में पुलिस कर्मी ब्रजराज यादव, ललित कुमार व सतेन्द्र सिंह मंडारी खादर पहुंच गए। जहां पुलिस को देख खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी ओर दौड़ा दी। खुद चलते ट्रैक्टर से कूदकर मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस कर्मी ट्रैक्टर- ट्रॉली से बाल-बाल बच गए। पुलिस मौके से ट्रैक्टर- ट्रॉली को बरामद कर नौहझील थाना ले आई। इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्रॉली को दाखिल कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



नौहझील में बड़े पैमाने पर होता है खनन
सूत्रों के मुताबिक नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना नदी होने के कारण बड़े पैमाने पर यमुना की रेती व मिट्टी का खनन जारी है। खनन क्षेत्र के मंडारी,अड्डा बाघर्रा,खानपुर, रायपुर, फरीदमपुर,भैरई, फिरोजपुर सहित आदि गांवों से होता है। इतना ही नहीं नौहझील थाना की नानकपुर चौकी,यमुना पुल चौकी,बरौठ चौकी,बाजना कट चौकी,कौलाहर चौकी व मानगढी चौकी रोड़ पर ही स्थित हैं। इनके सामने से ही खनन के ट्रैक्टर ट्राली गुजरते हैं मगर इलाका पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed