फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mining mafia shot the inspector for stopping the tractor in agra

आगरा में खनन माफिया बेखौफ, ट्रैक्टर रोकने पर दरोगा को मारी गोली, आरोपी फरार

Mon, 18 Nov 2019 02:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
mining mafia shot the inspector for stopping the tractor in agra
गोली लगने से घायल हुआ दरोगा - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद में बेखौफ खनन माफिया ने एक बार फिर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की ढिलाई से बेखौफ हुए खनन माफिया के गुर्गों ने इरादतनगर और जगनेर में पुलिस पर फायरिंग की। इरादतनगर में दरोगा निशामक त्यागी उर्फ निशंक की जांघ में गोली लगी।
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जगनेर में पुलिस टीम गोली लगने से बाल बाल बची। दोनों जगह रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ ली गईं जबकि गुर्गो का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


इरादतनगर के गांव सदपुरा पीपलरास्ते में घटना रविवार दोपहर 12:30 बजे हुई। गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी निशंक इरादतनगर थाना से बाइक पर गश्त के लिए निकले थे। रेत लदी ट्रैक्टर ट्रॉली देख उसे रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार

ट्रॉली खाली करा दी। इसके बाद गुर्गे को जैसे ही पकड़ने की कोशिश की, उसने तमंचा निकालकर गोली चला दी। आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

इरादतनगर थाना के प्रभारी ने बताया कि हमलावर की पहचान धौलपुर के राजाखेड़ा के आम का पुरा निवासी बबलू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, घायल दरोगा का उपचार आगरा में देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में चल रहा है।

जगनेर में गांव सरौधी चौराहा के पास रेत से भरी छह ट्रॉलियां चंबल से लाई जा रहीं थी। पुलिस टीम ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो माफिया के गुर्गो ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग होने पर वे भाग गए। पुलिस ने राजवीर , राम निवास, सुरेश, रमन और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पांच महीने में खाकी पर पांच हमले 
आगरा। खनन माफिया के गुर्गो ने पांच महीने में पुलिस पर पांच हमले कर दिए हैं। दो अब हुए। इससे पहले दो खेरागढ़ में और एक रुनकता में हो चुका है। खेरागढ़ में 18 अक्तूबर पर दो सिपाहियों पर हमला हुआ था। इससे पहले छह जून को सिपाही संजीव को गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed