फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining mafia attempt to crush policemen by tractor trolley in Agra

खनन माफिया बेखौफ: आगरा में पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास, घेराबंदी कर 26 वाहन पकड़े, छह मुकदमे दर्ज

Mon, 05 Sep 2022 11:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 11:50 PM IST
सार

आगरा जिले में खनन माफिया बेखौफ हैं। सैंया टोल पर बूम बैरियर तोड़ने की घटना के बाद सोमवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक चालक ने पुलिसकर्मियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Mining mafia attempt to crush policemen by tractor trolley in Agra
पुलिस ने पकड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सैंया टोल पर बूम बैरियर तोड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सोमवार को खनन से जुड़े वाहनों की घेराबंदी की। छह से अधिक स्थानों पर हुई घेराबंदी में पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट पहने थे। जेसीबी और ट्रकों को वाहन रोकने के लिए सड़क पर खड़ा किया गया था। एक चालक ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ा दी। सभी ने अपने को इधर-उधर हटकर बचाया। इसके बाद शाम तक 26 वाहन पकड़े गए। इनमें अवैध बालू और गिट्टी भरी थी। कई ओवरलोड थे। पुलिस ने छह मुकदमे दर्ज किए हैं।

विज्ञापन

 
रविवार रात को राजस्थान की ओर से चंबल की बालू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली सैंया के जाजऊ टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़कर निकली थीं। 57 सेकंड में 13 ट्रैक्टर ट्रॉली निकली थीं। इसका वीडियो वायरल हुआ था। टोल मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें 22 अज्ञात लोग आरोपी हैं।

विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर चला चेकिंग अभियान

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर सोमवार सुबह से ही एसपी देहात पश्चिम सत्यजीत गुप्ता की देखरेख में सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने राजस्थान सीमा पर चेकिंग की। उनके साथ खेरागढ़, सैंया, जगनेर, इरादतनगर और बसई जगनेर की पुलिस रही। राजस्थान की ओर से जुड़े कई गांव के रास्तों पर भी पुलिस लगी थी। चंबल सैंड लेकर आने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर जाने के बजाय जाजऊ से खेरागढ़ की तरफ से निकल रहे थे। आरोपी संपर्क मार्गों के सहारे भागे। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खेरागढ़ क्षेत्र के फजीयतपुरा के पास राजस्थान सीमा से बालू से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने रोक लिया। उसके चालक को भी पकड़ लिया। अन्य चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर राजस्थान की ओर भाग निकले। धरपकड़ के दौरान थाना सैंया क्षेत्र में पुलिस के ऊपर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की गई। 

पुलिस ने थाना सैंया और खेरागढ़ में जानलेवा हमले में तीन-तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक सहित पकड़ा था। शाम तक 25 वाहनों को पकड़ा गया। इनमें लाल-सफेद बालू, ईंट और गिट्टी भरी हैं। वाहनों के मालिक और चालक फरार हैं। 

बालू से भरी ट्रॉली खोली, ट्रैक्टर लेकर भागे

आरटीओ के प्रवर्तन अधिकारी ललित कुमार, अमित वर्मा ने रोहता नहर के पास खनन के ट्रैक्टर ट्रॉलियों की धरपकड़ की। खनन माफिया पुलिस व आरटीओ की टीमों को देखकर ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग करके भाग निकले। ऐसी सात ट्रॉलियां बरामद की गईं, जबकि सात ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed