फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mining mafia and police encounter at kheragarh constable injured

बेखौफ खनन माफिया: खेरागढ़ में सिपाही को गोली मारी, पिनाहट में वनकर्मियों पर हमला

Thu, 06 Jun 2019 08:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Jun 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
mining mafia and police encounter at kheragarh constable injured
मुठभेड़ के बाद रेत से भरे ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए खनन माफिया - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में खनन माफिया ने बुधवार को पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसमें एक सिपाही और एक राहगीर घायल हो गए, जबकि पिनाहट में वनकर्मियों को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने की कोशिश की। हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया। 
विज्ञापन


दोनों जगह एक एक गुर्गा पकड़ा गया है लेकिन माफिया तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि खेरागढ़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक माफिया के पैर में गोली लगी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


खेरागढ़ के गांव बुरहेरा में पुलिस से घिरने पर बालू माफिया और उसके गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही संजीव और वहां से गुजर रहा ग्रामीण कलुआ घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, बाकी सब भाग निकले। मौके पर बालू से भरी पांच और दो खाली ट्रैक्टर ट्रालियां बरामद की गई। माफिया के गुर्गों ने एक ग्रामीण की बाइक भी छीन ली। थोड़ी दूरी पर ही उसे छोड़ गए। 

पुलिस ने पीछा कर एक गुर्गे को पकड़ लिया। एसपी पश्चिम रवि कुमार, सीओ खेरागढ़ वीएस वीर कुमार पूरे सर्किल से फोर्स लेकर पहुंच गए थे। पकड़ा गया युवक पंकज कुमार पुत्र कुबेर सिंह निवासी धौली राजस्थान है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए माफिया के बारे में पता चला है कि  वह धौलपुर में उपचार करा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

वहीं पिनाहट में थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव अनुरुद्ध पुरा तासौड़ में वन दरोगा हाकिम सिंह, दिलीप कुमार दुबे व अन्य वनकर्मियों ने दबिश दी तो उन्हें कुचलने की कोशिश की गई। इस दौरान वन कर्मी जितेंद्र कुमार घायल भी हो गए। 

इसके बाद वन कर्मियों ने हवाई फायर किए। इस पर चालक बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागने लगा। वहां से नाहर सिंह पुत्र शिव सिंह, निवासी अनिरुद्ध पुरा को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed