{"_id":"6af80b97f652d468cd0702ff","slug":"mining-mafia-aide-rams-tractor-into-naib-tehsildar-s-vehicle-during-illegal-mining-inspection-in-agra-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया का दुस्साहस: नायब तहसीलदार की गाड़ी पर चढ़ाया ट्रैक्टर, बाल-बाल बची जान; पहले भी हो चुके हैं हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया का दुस्साहस: नायब तहसीलदार की गाड़ी पर चढ़ाया ट्रैक्टर, बाल-बाल बची जान; पहले भी हो चुके हैं हमले
Sat, 14 Nov 2026 12:49 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:49 PM IST
सार
आगरा के बाह क्षेत्र में अवैध खनन की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर मार दी गई। नायब तहसीलदार बाल-बाल बच गए, जबकि आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बाह थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मार्ग पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए नायब तहसीलदार पर खनन माफिया के गुर्गे ने जानलेवा हमला किया। पूछताछ के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर आरोपी ने नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी में टक्कर मारी और भाग गया। इस दुस्साहसिक घटना में नायब तहसीलदार बाल-बाल बचे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम विनोद चौधरी ने नायब तहसीलदार सुधीर गिरी को विक्रमपुर क्षेत्र में जांच के लिए भेजा। नायब तहसीलदार ने बताया कि वह अपनी सरकारी गाड़ी से निरीक्षण के लिए जा रहे थे। जब वे विक्रमपुर मार्ग पर खुशीलालपुरा गांव के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखी।
उन्होंने अपनी गाड़ी साइड में खड़ी कराई और चालक को रुकने का इशारा किया। रुकने के बजाय चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सरकारी गाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश की। ट्रैक्टर से गाड़ी के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मारी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और साइड की पिछली खिड़की का कांच चकनाचूर हो गया। वह बाल-बाल बचे। जब तक वह और उनके साथ मौजूद लोग संभल पाते, चालक खाली ट्रॉली लेकर तेजी से भाग गया। ट्रॉली में मिट्टी के अवशेष बिखरे थे। घटना के तुरंत बाद नायब तहसीलदार बाह थाने पहुंचे और खननकर्ता के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
एसडीएम बाह विनोद चौधरी ने बताया कि खनन की मिल रही शिकायतों पर नायब तहसीलदार को जांच के लिए विक्रमपुर भेजा था। खनन से जुड़े शख्स ने उनकी गाड़ी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की। दोषी के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार के साथ हुई घटना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
पहले भी हो चुके हैं खनन माफिया के हमले
20 मई 2016 : नायब तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने विक्रमपुर में बालू भरी तीन ट्रॉली एवं ट्रैक्टर पकड़े थे, जिनमें से 2 के चालक भाग गए। घेराबंदी के दौरान खनन माफिया ने नायब तहसीलदार की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, नायब तहसीलदार को धक्का मारकर जमीन पर गिराकर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर नायब तहसीलदार का मेडिकल कराया था।
12 अक्तूबर 2023 : जैतपुर में मिट्टी का अवैध खनन पकड़ने के लिए रात में तहसीलदार प्रवेश कुमार, नायब तहसीलदार विपिन कुमार मिश्रा के साथ गए थे। मिट्टी से भरी ट्रॉली और ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। चालक ने ट्रैक्टर गाड़ी पर चढ़ा दिया। सीट पर बैठे तहसीलदार घायल हो गए और होमगार्ड गाड़ी से गिरकर चोटिल हुआ। खनन माफिया पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए थे, बाद में तहसीलदार और पुलिस ने सात ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी।