फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mini Municipal Corporation offices set up in agra

आगरा: शहर के चारों कोनों पर होंगे मिनी नगर निगम कार्यालय, एक मई से बैठेंगे अधिकारी

Sat, 10 Apr 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Apr 2021 12:15 AM IST
सार

  • 25-25 वार्ड के जोनल कार्यालय बनाए, एक मई से वहीं बैठेंगे सभी अधिकारी
  • सफाई, लाइट, सीवर, निर्माण, प्रमाणपत्र, टैक्स सभी सुविधाएं वहीं से मिलेंगी

विज्ञापन
Mini Municipal Corporation offices set up in agra
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद रोड हो या कैलाश गांव, शाहदरा हो या अवधपुरी, इन क्षेत्रों समेत नगर निगम सीमा के छोर पर रहने वालों को एमजी रोड स्थित नगर निगम कार्यालय नहीं आना होगा। एक मई से नगर निगम के चार जोनल कार्यालय बनाए जा रहे हैं, जो मिनी नगर निगम की तरह काम करेंगे और सफाई, लाइट, सीवर, पानी, निर्माण, प्रमाण पत्र, टैक्स समेत सभी सुविधाएं उन्हीं जोनल कार्यालयों से मिल पाएंगी। नई व्यवस्था के तहत 100 वार्डों को चारों जोन में 25-25 के जोन में बांटा गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को मेयर नवीन जैन ने बताया कि अभी तक जोन में वार्डों का बंटवारा समान नहीं था। छत्ता जोन में 29 वार्ड, ताजगंज जोन में 16 वार्ड, लोहामंडी जोन में 33 वार्ड तथा हरी पर्वत जोन में 22 वार्ड थे। अब चारों जोन में 25-25 वार्ड कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि इन जोनल कार्यालयों के अधिकारियों को वित्तीय अधिकार भी दिए जाएंगे ताकि छोटे-छोटे काम के लिए नगर निगम मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े। लोगों को उनके घर के पास ही नगर निगम की सेवाएं मिल पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मई से यहां होंगे जोनल कार्यालय
छत्ता जोन : वाटरवर्क्स स्थित जलकल कार्यालय का भूतल
ताजगंज जोन : फतेहाबाद रोड स्थित शेल्टर होम
लोहामंडी जोन : आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-9 कैंप कार्यालय
हरीपर्वत जोन : एमजी रोड स्थित नगर निगम मुख्य कार्यालय

ये अधिकारी रहेंगे मौजूद
सहायक नगर आयुक्त जोनल आफिसों के प्रभारी अधिकारी रहेंगे। इसके अलावा यहां हाउस टैक्स विभाग से कर निर्धारण अधिकारी, कर अधीक्षक, कर एवं राजस्व निरीक्षक, लिपिक, कैश काउंटर, सफाई एवं स्वास्थ्य विभाग से जोनल सेनेटरी ऑफिसर, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक, लिपिक, जन्म-मृत्यु पंजीयन स्टाफ, सफाईकर्मी, निर्माण विभाग से अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, लिपिक, स्ट्रीट लाइट से अवर अभियंता, लाइनमैन, ईईएसएल का स्टाफ, जलकल विभाग से अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, वबाग कंपनी का स्टाफ रहेगा।

वित्तीय अधिकार भी दिए जा रहे हैं- नगर आयुक्त 
नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने कहा कि जोनल कार्यालयों में जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पानी, सफाई, निर्माण, मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सीवर आदि सभी समस्याओं की शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। वित्तीय अधिकार भी जोनल अधिकारी को दिए जा रहे हैं ताकि निर्माण कार्यों को अपने स्तर पर करा सकें। 

अब दूर नहीं आना होगा- मेयर
मेयर नवीन जैन ने कहा कि जोन कार्यालय की व्यवस्था से लोगों को दूर नगर निगम तक नहीं आना पड़ेगा। सीमा विस्तार के बाद मुख्यालय की दूरी बढ़ी है। नई व्यवस्था से इससे समय और पेट्रोल तो बचेगा ही, वाहनों का प्रदूषण भी कम होगा। जन्म मृत्यु पंजीकरण, सफाई जैसे कामों के लिए उन्हें दूर तक नहीं आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed