फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Millions of people suffered the horrors of Partition

Agra News: विभाजन की विभीषिका का दंश लाखों लोगों ने झेला

Fri, 15 Aug 2025 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Millions of people suffered the horrors of Partition
फोटो 22 सोरोजी में भाजपा द्वारा आयोजित विभाजन विभी​​षिका दिवस कार्यक्रम में मंचासीन अति​थि स्रो
कासगंज/सोरोंजी। पूर्व सांसद राजवीर सिंह का कहना है कि विभाजन की विभीषिका का दंश लाखों लोगों ने झेला। यह हृदय विदारक घटना थी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे बृहस्पतिवार को भारत की विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोरोंजी नगर पालिका के बरात घर में आयोजित विचार गोष्ठी में मौजूद लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 में भारत का बंटवारा हमारे इतिहास की सबसे हृदय विदारक घटना थी। इस विभाजन के कारण लाखों लोगों ने अपनों को खोया, क्रूरता एवं विस्थापन की विभीषिका के दंश को झेला था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि विभाजन की विभीषिका में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी बलिदानियों को पार्टी नमन करती है, उनके परिजन साथ हमेशा खड़ी है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि देश आजाद होने के इतने वर्ष बाद भी देश के अंदर कुछ देश के दुश्मन छिपे बैठे हैं। इनकी पहचान कर उनका खात्मा करना होगा। पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि देश की आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर देश को आजाद कराने में अहम योगदान देने वाले महापुरुषों का स्मरण हर देशवासी को करना चाहिए। गोष्ठी को अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई गई। संचालन राजवीर सिंह भल्ला ने किया। इस मौके पर मौन जुलूस निकालकर विभाजन की विभीषिका का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed