फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Millet millet, 650 quintals purchased

Agra News: बाजरे की बोहनी, 650 क्विंटल हुई खरीद

Thu, 05 Oct 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Millet millet, 650 quintals purchased
कासगंज। जिले के दो सरकारी खरीद केंद्रों पर बाजारा की बोहनी हो गई। दोनों केंद्रों पर 650 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। जबकि धान एवं मक्का की अभी तक किसी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी है।जिले में 3 अक्तूबर से खरीद शुुरू हुईं है। खरीद के तीसरे दिन खाद्य विभाग के सिढ़पुरा केंद्र पर चार किसान बाजरा लेकर पहुंचे। इन किसानों से 400 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। वहीं गल्ला मंडी पर एक किसान अपना बाजरा लेकर पहुंचा। किसान से 250 क्विंटल बाजरा की खरीद की गई।
विज्ञापन

जिले में बाजरा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। धान की खरीद के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि मक्का की खरीद को सात केंद्र बनाए गए हैं। धान व मक्का को लेकर अभी तक किसी किसान ने सरकारी केंद्र पर फसल बेचने में रुचि नहीं दिखाई है। खरीद शुरू हो जाने से किसानों के सरकारी केंद्रों पर पहुंचने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अरुन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दो केंद्रों पर बाजरा की खरीद हुई है। जल्द ही अन्य केंद्रोें पर खरीद शुरू होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed