फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mill boiler pipe repaired, crushing started

मिल के बॉयलर का पाइप ठीक किया, पेराई शुरू

Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mill boiler pipe repaired, crushing started
मिल के बॉयलर का पाइप ठीक किया, पेराई शुरू
विज्ञापन

कासगंज। न्यौली चीनी मिल में बॉयलर का पाइप फटने से दो दिन पेराई बंद रही। शनिवार देर रात इंजीनियरों की टीम ने पाइप ठीक कर दिया। इसके बाद पेराई शुरू हो गई। वहीं किसानों की भीड़ ज्यादा होने के कारण गन्ना खरीद व्यवस्थित नहीं हो पा रही है। गन्ना विभाग ने व्यवस्था ठीक करने के आदेश दिए हैं।
शुक्रवार सुबह न्यौली चीनी मिल के बॉयलर का पाइप फट गया और दीवार दरक गई। इससे गन्ने की पेराई थम गई। पेराई थमते ही न्यौली चीनी मिल के मुख्यद्वार पर बने खरीद केंद्र पर गन्ना किसानों की भीड़ लगने लगी। गन्ना बिक्री के लिए किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। चीनी मिल ने लखीमपुर से इंजीनियरों की टीम बुलाई। टीम ने दो दिन तक काम किया। शनिवार देर रात बॉयलर का पाइप सही हुआ और दीवार की मरम्मत की गई। इसके बाद देर रात गन्ने की पेराई शुरू हुई और खरीद में तेजी लाई गई। दो दिन तक खरीद प्रभावित रहने से गन्ना खरीद का दबाव बढ़ गया। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने कहा कि किसानों को समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

तीन जिलों के पहुंच रहे किसान
न्यौली चीनी मिल के लिए 28 खरीद केंद्र आवंटित हुए। इसके अलावा अलीगढ़, बदायूं और कासगंज जिले के किसानों के गन्ना खरीद की अनुमति मिली। अब तीन जिलों के किसान चीनी मिल पर पहुंच रहे हैं। जिससे दबाव काफी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed