फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Milk cheese and ghee were found to be substandard in testing out of 810 samples 541 samples failed

मिलावट का जहर: दूध, पनीर और घी जांच में निकले घटिया, 810 नमूनों की जांच में 541 नमूने फेल

Tue, 24 Sep 2024 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 09:30 AM IST
सार

 एफएसडीए की जांच में दूध निर्मित सामग्री के नमूने सबसे ज्यादा फेल, पाॅम आयल, सिंथेटिक मिला पाया गया। ये सेहत के सिए सबसे अधिक खतरनाक हैं। 
 

विज्ञापन
Milk cheese and ghee were found to be substandard in testing out of 810 samples 541 samples failed
मिलावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दूध, घी हो या पनीर। लोगों को मानना है कि इससे सेहत अच्छी होती है। पर, अब ये बीमारी की वजह बन रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में दूध निर्मित खाद्य सामग्री में सबसे ज्यादा मिलावट मिली। घी, दूध नकली मिले। 65.62 फीसदी नमूने फेल हैं। इनमें से 44 तो सेहत के लिए खतरनाक बताए गए हैं।
विज्ञापन




 

एफएसडीए के सहायक आयुक्त द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि 2023-24 में 810 नमूनों की जांच में 541 नमूने फेल थे। दूध समेत इससे निर्मित होने वाली सामग्री के 416 नमूनों में से 273 फेल मिले हैं। 44 नकली प्रोडक्ट पाए गए। दूध के 10 नमूने नकली मिले, जो सिंथेटिक था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर के सबसे ज्यादा 85 फीसदी नमूने फेल मिले हैं। 69 नमूनों में से 59 में मिलावट पाई गई। इसमें 23 तो सेहत के लिए खतरनाक बताया। मसाले के 36 नमूनों की जांच में 22 में मिलावट और घटिया मिले। इसमें 7 नमूने असुरक्षित थे। इनमें हल्दी, धनिया, मिर्च अधिक रहे। इन पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है और 1.22 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला।

 
विज्ञापन

मंदिरों के आसपास बिकने वाले प्रसाद की भी जांच कराने के लिए नमूना लेंगे। सहायक आयुक्त खाद्य सैयद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि मिलावट की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18001805533 पर फोन कर सकते हैं। प्रसाद के नमूनों के लिए जल्द शासन से गाइडलाइन आएगी।

 

जांच में ये मिली मिलावट:
दूध: ग्लूकोज, यूरिया, रिफाइंड और डिटरजेंट।
खोआ: मिल्क पाउडर, स्टार्च, रिफाइंड।

घी: वनस्पति तेल में एसेंस और बटर यलो कलर मिला देते हैं।
रिफाइंड: पाम ऑयल।

सरसों के तेल: चावल की भूसी का तेल।
पनीर: मिल्क पाउडर और रिफाइंड।

हल्दी: लैड क्रॉमेट रंग और स्टार्च।
धनिया-मिर्च: ठंडल और रंग।

 

दूध निर्मित सामग्री के नमूनों की स्थिति:
सामग्री छापे            प्राप्त रिपोर्ट असुरक्षित             फेल
दूध            101             228             10             141

खोआ 26             45             05             39
पनीर            20             69             23             59            

घी             10             27             04             09
मक्खन 00             02             00             01

मिठाई 01            11             00             09
अन्य 10             34             02             15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed