फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Military Personnel Commits Suicide Case: Funeral Of Girl Near Yamuna Sena Police Investigate Home

महिला सैन्य कर्मी आत्महत्या प्रकरण: सेना की टुकड़ी ने घर से जुटाए साक्ष्य, मां ने रो-रोकर सुनाई वेदना

Tue, 19 Oct 2021 02:53 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 19 Oct 2021 02:53 PM IST
सार

सोमवार रात में बेटी ने आत्महत्या की थी। जिसमें एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए थे। बेटी की मौत के बाद पिता ने प्रवीण नाम के एक युवक को जिम्मेदार बताते हुए थाना गोवर्धन में तहरीर दी थी। लेकिन बेटी की मौत के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन
Military Personnel Commits Suicide Case: Funeral Of Girl Near Yamuna Sena Police Investigate Home
मथुरा: सेना पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद के गोवर्धन में महिला सैन्य कर्मी की आत्महत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में यमुना तट पर बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला सैन्य कर्मी ने सोमवार को फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में परिजनों ने गोवर्धन थाना में तहरीर दी है। लेकिन आरोप है कि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मंगलवार को सेना पुलिस की एक टुकड़ी मृतका के घर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


परिजनों का रो रोकर बुरा हाल 
महिला सैन्य कर्मी जम्मू में सेना पुलिस में लांस नायक के पद पर तैनात थी। वह दो अक्तूबर को छुट्टी लेकर गोवर्धन स्थित घर आई थी। वहीं आगामी 28 अक्तूबर को वापस जम्मू के लिए रेल टिकट भी बुक करा लिया था। लेकिन उसने अश्लील वीडियो वायरल होने की धमकी से आहत होकर सोमवार रात को फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन जहां कुछ दिन पहले तक बेटी के सेना में भर्ती होने की खुशी मना रहे थे। वहीं वह अब अपनी 22 वर्षीय बेटी की मौत से आहत हैं। 
विज्ञापन


सेना पुलिस को मृतका की मां ने रोकर सुनाई वेदना
बेटी के आत्महत्या किए जाने के बाद पिता ने उसकी मौत के लिए प्रवीण नाम के एक युवक को जिम्मेदार बताते हुए थाना गोवर्धन में तहरीर दी थी। लेकिन बेटी की मौत के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। जबकि बेटी ने पिता के मोबाइल पर मैसेज करते हुए आत्महत्या किए जाने का कारण लिखा था। आरोप प्रवीण नाम के युवक पर लगा था। गोवर्धन थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया कि परिजन सहयोग कर रहे हैं पुलिस परिजनों का सहयोग कर रही है। मामले की जांच कर रहे हैं, अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सैन्य कर्मी आत्महत्या प्रकरण: फांसी लगाने से पहले भेजा मैसेज- पापा उसे माफ नहीं करना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed