फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Military Personnel Commits Suicide After Man Viral Obscene Photos Send Whatsapp To Father

महिला सैन्य कर्मी आत्महत्या प्रकरण: फांसी लगाने से पहले भेजा मैसेज- पापा उसे माफ नहीं करना

Tue, 19 Oct 2021 08:21 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 19 Oct 2021 08:21 AM IST
सार

आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने पिता के फोन पर व्हाट्सएप मैसेज भेजे हैं। जिसमें एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए। पिता अब परेशान हैं कहते हैं कि काश बेटी से बात की होती तो ये हादसा घटित न होता।
 

विज्ञापन
Military Personnel Commits Suicide After Man Viral Obscene Photos Send Whatsapp To Father
महिला सैन्य कर्मी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली भारतीय सेना की लांस नायक कुछ दिन से परेशान थी। पिता ने बताया कि उनकी पुत्री दो अक्तूबर को छुट्टी पर आई थी। उन्होंने बेटी के छुट्टी पर आने पर गिरिराजजी की दूध की धारा के साथ परिक्रमा लगाई थी। ब्राह्मण को भोजन भी कराया था।  

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। रविवार को बेटी की मां मायके गई थी। वह मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। छवि नीचे सो रही थी। प्रतिदिन की तरह सुबह 4 बजे वह जागे तो मोबाइल पर बेटी का मैसेज पढ़कर वह हक्के-बक्के रह गए और उसके कमरे की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि बेटी कमरे में पंखे से गले में फंदा डाल कर लटकी हुई है। आनन-फानन पुत्री को फंदे से उतार कर मथुरा मिलिट्री अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

Military Personnel Commits Suicide After Man Viral Obscene Photos Send Whatsapp To Father
मथुरा: सेना पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पिता का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से वह परेशान थी। वे इस संबंध में यदि बेटी से बातचीत कर लेते तो शायद यह हादसा न होता। सुसाइड व्हाट्सएप मैसेज में उसने एक लड़के द्वारा गलत फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का जिक्र किया है। 

मृतका के पिता से जानकारी मिली है कि किसी ने उसे अश्लील मैसेज वायरल करने की धमकी दी थी। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ, गोवर्धन।

वृंदावन: शरद पूर्णिमा पर विशेष पोशाक धारण करेंगे श्रीबांकेबिहारी, जानिए शृंगार में क्या होगा खास
मथुरा: छुट्टी पर घर आई महिला सैन्य कर्मी ने की आत्महत्या, युवक पर तस्वीरें वायरल करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed