फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   milavat

बिना लाइसेंस बिक्री और नमूने फेल होने पर दर्ज किया पांच पर मुकदमा

Fri, 03 Jan 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
milavat
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सबसे अधिक जोर दूध विक्रेताओं और मीट विक्रेताओं पर दिया जा रहा है। उन्हें नियमानुसार लाइसेंस लेकर कही काम करने की चेतावनी भी कई बार दी जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। निरीक्षण के दौरान बिना लाइसेंस दूध की बिक्री करते मिले मंजेश कुमार निवासी भगवंतपुर और मीट की बिक्री करते मिले संजीव कुमार निवासी ज्योंती के खिलाफ अपर जिलाधिकारी न्यायालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मुकदमा दायर किया है। इससे पहले भी विभाग द्वारा नौ लोगों पर बिना लाइसेंस और पंजीकरण के खाद्य पदार्थों की बिक्री करने पर मुकदमा दायर किया जा चुका है।
वहीं खाद्य पदार्थ के नमूने फेल होने के मामले में भी तीन दुकानदारों पर मुकदमा दायर किया गया है। इसमें नारियल बर्फी का नमूना फेल होने पर उमेश चंद्र निवासी धारऊ पर और मिश्रित दूध के नमूने फेल होने पर तेजपाल निवासी मनौना व संजीव निवासी हवेली के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। अपर जिलाधिकारी न्यायालय से सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बिना लाइसेंस बिक्री पर 20 हजार तक जुर्माना
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक को लाइसेंस लेने और पंजीकरण कराने के लिए जागरूक कर रहा है लेकिन इसके बाद भी दुकानदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसा करना उन्हें भारी पड़ सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस या पंजीकरण के खाद्य पदार्थ की बिक्री पर 20 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ की बिक्री करने और नमूने फेल होने पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट सुनवाई के बाद कार्रवाई करेंगे।
रामसुंदर पटेल, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed