{"_id":"68182d67b552e3e89b08961a","slug":"metro-will-run-underground-in-the-city-of-taj-mahal-work-of-laying-tracks-has-started-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ताजमहल के शहर में जमीन के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, पटरी बिछाने का काम हुआ शुरू; अगले साल होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताजमहल के शहर में जमीन के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, पटरी बिछाने का काम हुआ शुरू; अगले साल होगा पूरा
Mon, 05 May 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 May 2025 08:45 AM IST
सार
Agra Metro Tunnel Construction: आगरा मेट्रो के भूमिगत संचालन के लिए ट्रैक बिछना शुरू हो गया है। एसएन कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच करीब 800 मीटर की खुदाई बाकी है। यहां रेलवे की लाइन गुजरने के कारण सुरंग की खुदाई के लिए एनओसी तीन महीने बाद बीते सप्ताह मिली है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने मेट्रो का पहला कॉरिडोर इसी दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है। इस पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कार्य तेज कर दिया है। विभागों की एनओसी में देरी के चलते मेट्रो परियोजना का कार्य 6-8 महीने पिछड़ गया है। ऐसे में पहला कॉरिडोर अगले साल ही पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
पहले कॉरिडोर में आगरा कॉलेज, राजा की मंडी स्टेशन और आरबीएस स्टेशन की सुरंग बनकर तैयार हो गई है। आरबीएस से आगरा स्टेशन के बीच पटरी बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए कंक्रीट से बेस बनाया जा रहा है। अभी एसएन कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच करीब 800 मीटर की खुदाई बाकी है। यहां रेलवे की लाइन गुजरने के कारण सुरंग की खुदाई के लिए एनओसी तीन महीने बाद बीते सप्ताह मिली है। इसकी खुदाई शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें - UP: नशे में धुत पर्यटकों ने तोड़ा ताज का सुरक्षा घेरा, यलो जोन में घुस गई कार; मची अफरा-तफरी
ये भी पढ़ें - UP: नशे में धुत पर्यटकों ने तोड़ा ताज का सुरक्षा घेरा, यलो जोन में घुस गई कार; मची अफरा-तफरी
पहले कॉरिडोर के बचे तीन एलिवेटेड स्टेशनों के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से एनओसी भी 5-6 महीने में मिली। इसके चलते भी कार्य देर से शुरू हो पाया। अभी आईएसबीटी के पिलर बन गए हैं, यू-गर्डर रखे जा रहे हैं। गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन के लिए मिट्टी की जांच चल रही है। अभी इसमें एक साल का वक्त और लगेगा।
यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि मेट्रो के पहले कॉरिडोर को दिसंबर, 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन रेलवे और एनएचएआई की ओर से एनओसी देरी से दिए जाने के कारण कार्य पिछड़ गया है। पहला कॉरिडोर अगले साल मार्च और दूसरा कॉरिडोर 2027 तक पूरा हो पाएगा।
यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि मेट्रो के पहले कॉरिडोर को दिसंबर, 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन रेलवे और एनएचएआई की ओर से एनओसी देरी से दिए जाने के कारण कार्य पिछड़ गया है। पहला कॉरिडोर अगले साल मार्च और दूसरा कॉरिडोर 2027 तक पूरा हो पाएगा।