{"_id":"68181b28180e793e8b0787a1","slug":"drunk-tourists-broke-the-security-cordon-of-taj-mahal-car-entered-the-yellow-zone-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नशे में धुत पर्यटकों ने तोड़ा ताज का सुरक्षा घेरा, यलो जोन में घुस गई कार; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नशे में धुत पर्यटकों ने तोड़ा ताज का सुरक्षा घेरा, यलो जोन में घुस गई कार; मची अफरा-तफरी
Mon, 05 May 2025 07:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 May 2025 07:28 AM IST
सार
नशे में धुत पर्यटकों ने ताजमहल का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। पर्यटकों की कार यलो जोन में घुस गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने बैरियर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता भी कर डाली। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
पर्यटकों की कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नोएडा से आए कार सवार पर्यटक ताजमहल के अति सुरक्षित यलो जोन की सुरक्षा को भेदते हुए अमर विलास के बैरियर से आगे तक पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो हंगामा हो गया। दो युवतियां और एक युवक तीनों नशे की हालत में थे। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटना रविवार शाम करीब चार की है। ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों की संख्या ज्यादा रहती है। शाम को दिल्ली के नंबर की क्रेटा कार में सवार दो युवतियां और एक युवक यलो जोन के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए पूर्वी गेट पर अमर विलास के बैरियर को पार करके आगे बढ़ने लगे। यह देखकर सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कार को रोका तो युवतियों ने सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी शुरू कर दी। दोनों चिल्लाने लगीं। पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा तो कार चालक युवक और युवतियां नशे की हालत में थे। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उन्हें बताया गया कि यह अति संवेदनशील जोन है। इसके बाद भी उन्होंने हंगामा बंद नहीं किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि कार सवार पर्यटक तुकमीरपुर, दिल्ली निवासी शिवम चौधरी, सेक्टर 73 नोएडा की रहने वाली निकिता सिंह व तनिष्का ताज देखने आए थे। तीनों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। तीनों नशे की हालत में थे।