फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro Train Rail: Pac Graund Will Shift In Mahuakhera Update News

Metro Train: पीएसी की 15वीं बटालियन शिफ्ट करने की मिली अनुमति, जल्द शुरू होगी यार्ड टेंडर की प्रक्रिया

Mon, 07 Sep 2020 05:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Sep 2020 05:22 AM IST
सार

सर्किट हाउस के सामने पीएसी की जमीन पर मेट्रो यार्ड बनेगा। अक्तूबर तक सभी टेंडर खुल जाएंगे। इससे पहले यार्ड निर्माण में सबसे बड़ी दिक्कत यही आ रही थी कि पीएसी के लिए जमीन नहीं मिल पा रही थी।

विज्ञापन
Metro Train Rail: Pac Graund Will Shift In Mahuakhera Update News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 15वीं बटालियन पीएसी को फतेहाबाद रोड से महुआखेड़ा में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही पीएसी की जमीन पर मेट्रो यार्ड बनाने की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया महुआखेड़ा में एडीए की लैंड पार्सल की जमीन पीएसी को दी जाएगी। इस पर सहमति बन गई है। यह जमीन प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए एडीए ने चिह्नित की थी। इनर रिंग रोड से जुड़ी होने के कारण पीएसी कार्यालय व मैदान की यहां अगले माह से शिफ्ट होगा। 
विज्ञापन


सर्किट हाउस के सामने पीएसी की जमीन पर मेट्रो यार्ड बनेगा। अक्तूबर तक सभी टेंडर खुल जाएंगे। इससे पहले यार्ड निर्माण में सबसे बड़ी दिक्कत यही आ रही थी कि पीएसी के लिए जमीन नहीं मिल पा रही थी। एक प्रस्ताव यह भी बना था कि यार्ड के लिए पीएसी के साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जमीन ली जाए। इस पर प्रयोगशाला के अधिकारियों ने आपत्ति की थी। वहां दूसरी परेशानी पेड़ों की अधिक संख्या की थी जिन्हें काटने के लिए कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ती। इस कारण यह प्रस्ताव निरस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में ट्रायल, 2022 दौड़ेगी आगरा मेट्रो
शासन की योजना ताजनगरी में वर्ष 2022 के प्रारंभ में ही मेट्रो चलाने की है। 2021 में इसका ट्रायल किया जाना है। पहले यार्ड बनेगा। इसके बाद ट्रैक बिछाए जाने और स्टेशन बनाने का काम होगा। डीएम ने बताया कि अब मेट्रो की राह साफ है। काम तेजी से होगा। मेट्रो तय समय से चलेगी।


ट्रैक का एलाइनमेंट पहले ही तय हो चुका है। मेट्रो के आगरा में दो कॉरीडोर होंगे। दो भागों में ही 28 किमी लंबा मेट्रो ट्रैक बिछेगा। डीएम ने कहा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेट्रो टीम आगरा आएगी। कोरोना के कारण कार्य गति धीमी हुई है, लेकिन इससे प्रोजेक्ट के काम पर कोई देर नहीं होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed