फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro track work begins in Yamunapar, corridor to be completed in 15 months

Agra News: यमुनापार में मेट्रो ट्रैक का कार्य शुरू, 15 माह में पूरा होगा कॉरिडोर

Sat, 18 Oct 2025 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Metro track work begins in Yamunapar, corridor to be completed in 15 months
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने यमुनापार में मेट्रो स्टेशन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। 15 महीने में एलिवेटेड ट्रैक तैयार हो जाएगा। लोग आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किलोमीटर है और इसमें 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। यह एलिवेटेड ट्रैक है। इसका दो चरणों में निर्माण हो रहा है। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक और आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

यमुनापार रामबाग पर स्टेशन बनाने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है। इसमें रामबाग मंडी समिति कालिंदी विहार और फाउंड्री नगर में स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे पहले आगरा कैंट से सुल्तानगंज की पुलिया तक ट्रैक बनाने के लिए पिलर निर्माण का कार्य चल रहा है। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक पिलर पर गर्डर भी लगाए जा रहे हैं। इस तरह से 15 महीने में यह कॉरिडोर पूरा हो जाएगा और लोगों के लिए यातायात सेवा शुरू हो जाएगी। जाम से मुक्ति मिलने के साथ लोग शहर में 30 किलोमीटर का सफर मेट्रो ट्रेन से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed