फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro to run from Cantt to Agra College in December.

Agra News: कैंट से आगरा कॉलेज तक दिसंबर में दौड़ेगी मेट्रो

Thu, 03 Sep 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Metro to run from Cantt to Agra College in December.
आगरा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरा कॉरिडोर का कार्य तेज कर दिया है। यू-गर्डर रखे जा रहे हैं, स्टेशन भी बन रहे हैं। दिसंबर में कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी। जाम से भी बचाव होगा।
मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। ये एलिवेटेड ट्रैक है। इसका दो चरणों में निर्माण हो रहा है। दिसंबर में कैंट, सदर, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज तक पहले चरण में संचालन होगा, ये दिसंबर में प्रस्तावित है। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पहले कॉरिडोर में गुरु के ताल और सिकंदरा स्टेशन भी दिसंबर में पूरा हो जाएगा। इससे लोगों के यातायात की सुविधा बेहतर हो जाएगी। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर का निर्माण तेज करते हुए मशीनें भी बढ़ाई हैं। गर्डर रखे जा रहे हैं। आगरा कॉलेज स्टेशन बन चुका है, बाकी के चारों स्टेशन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दिसंबर में ये शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


20 सितंबर को हो सकता है लोकार्पण

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन बन गए हैं। ट्रायल और ऑडिट भी हो गए हैं। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 सितंबर को कर सकते हैं। इसके साथ लखनऊ और कानपुर मेट्रो का भी लोकार्पण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed