फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro shuts down Guru Ka Tal Cut, vehicles stuck in traffic jam on highway

Agra News: मेट्रो ने गुरु का ताल कट किया बंद, हाईवे पर जाम में फंसे वाहन

Tue, 11 Nov 2025 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Metro shuts down Guru Ka Tal Cut, vehicles stuck in traffic jam on highway
गुरुद्वारा गुरु का ताल का बंद कट - फोटो : samvad
आगरा। आगरा मथुरा हाईवे पर गुरु के ताल पर बनाए गए अस्थायी कट को मेट्रो कॉरपोरेशन ने सोमवार शाम को बंद कर दिया। इससे हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन देर रात तक जाम मेें फंसे रहे। खंदारी से सिकंदरा तक वाहनों को रेंगकर निकलना पड़ा। चंद किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 45 मिनट का समय लग गया।
विज्ञापन


हाईवे पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरु के ताल पर मेट्रो का पिलर बनाने के दौरान अस्थायी कट को बंद कर दिया गया। उसकी जगह पत्थर घोड़ा स्मारक के सामने कट को खोला गया। इससे शाम करीब 6 बजे हाईवे की एक लाइन पर मदिया कटरा रोड की ओर जाने वाले वाहनाें के कारण जाम लग गया। गुरु के ताल से आईएसबीटी फ्लाईओवर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहन धीरे धीरे निकल सके। शाम को ऑफिस से घर लौट रहे लोग जाम में फंस गए। देर रात तक हाईवे पर रेंगकर ही वाहन निकलते रहे।
विज्ञापन



पिलर बनाने के लिए गुरुद्वारा गुरु का ताल कट बंद कर दिया है। इससे 50 मीटर आगे पत्थर घोड़ा के सामने अस्थायी कट बनाकर उसे खोल दिया है। ट्रैक निर्माण के समय आवश्यकतानुसार हाईवे पर कट खोले और बंद कर दिए जाते हैं। इसकी सूचना पुलिस सहित संबंधित विभागों को दे दी जाती है। - पंचानन मिश्रा, उप महाप्रबंधक उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन



एमजी रोड पर रहा जाम, फंसी एंबुलेंस
एमजी रोड पर सोमवार को लोग जाम से परेशान रहे। हरीपर्वत चौराहे से आगरा कॉलेज तक वाहनों की लाइन लगी रही। नौकरी कर लौट रहे लोग परेशान रहे। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। एमजी रोड पर शाम करीब 4:30 बजे सेंट जोंस चौराहे से नालबंद चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। वाहन रुक-रुक कर निकल पा रहे थे। दो किलोमीटर का सफर तय करने में आधे घंटे का समय लगा। यही हाल आगरा कॉलेज की ओर से हरीपर्वत वाली साइड का था। शाम करीब 6 बजे आगरा कॉलेज से हरीपर्वत तक वाहनों का भीषण जाम लग गया। सेंट जोंस कॉलेज के सामने मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। उसका चालक लाउडस्पीकर से वाहनों को आगे से हटने की अपील कर रहा था लेकिन आगे जाम के कारण वाहन टस से मस न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed