फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro construction work has been accelerated, work on second corridor will be completed by December in agra

Agra: मेट्रो का निर्माण कार्य किया तेज, दूसरा काॅरिडोर दिसंबर तक होगा पूरा; कालिंदी विहार तक कर सकेंगे सफर

Fri, 30 Jan 2026 11:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:53 PM IST
सार

आगरा में मेट्रो का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। दूसरे काॅरिडोर का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो से सफर किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Metro construction work has been accelerated, work on second corridor will be completed by December in agra
आगरा मेट्रो - फोटो : आगरा मेट्रो

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। यह आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की है। दिसंबर तक यह ट्रैक बनकर तैयार करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक करीब 16 किमी की दूरी है। इसमें 14 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। यह एलिवेटेड ट्रैक है। इसके लिए 18 मशीनों से निर्माण कार्य हो रहा है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक का निर्माण हो रहा है। जून से ट्रायल शुरू करा दिए जाएंगे। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसमें हाईटेंशन लाइन को ऊंचा और यमुना नदी पर पुल बनाने का कार्य किया जा रहा है। मॉल रोड स्थित डिपो से दूसरे कॉरिडोर तक भी ट्रैक बन रहा है। अब तक 18 मेट्रो ट्रेन आ चुकी हैं और 12 और आना बाकी है। दिसंबर तक आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक तैयार हो जाएगा। इससे यात्रियों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम गति से शुरू नहीं हुए मेट्रो के ट्रायल
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बन रहा है। अब तक ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। मार्च में मन:कामेश्वर स्टेशन से आरबीएस कॉलेज स्टेशन तक मेट्रो चलाई जानी है। इसके लिए तेज गति से ट्रायल शुरू नहीं किए गए हैं। अधिकतम 90 किमी प्रति घंटे से ट्रायल किया जाना है। बीते महीने 5 से 10 किमी प्रतिघंटे की गति से मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक ट्रायल किया था। यूपीएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह से अधिकतम 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed