फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro Construction Chaos in Agra: Rawaali Traffic Snarls Turn 5-Minute Ride into 25 Minutes

Agra Metro: रावली में एक पिलर तैयार, फिर भी कम नहीं हुई मुसीबत; अभी भी भीषण जाम में फंस रहे राहगीर

Tue, 21 Apr 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 10:17 AM IST
सार

आगरा के एमजी रोड रावली क्षेत्र में मेट्रो पिलर निर्माण के चलते ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है और लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ 5 मिनट की दूरी तय करने में 20–25 मिनट लग रहे हैं, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को लगातार परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Metro Construction Chaos in Agra: Rawaali Traffic Snarls Turn 5-Minute Ride into 25 Minutes
रावली पर लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एमजी रोड के रावली में मेट्रो का एक पिलर बनने के बाद भी वाहन चालकों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक ट्रैफिक धीमी गति से चला। इससे दोपहिया वाहन चालकों और सवारी वाहनों में सफर कर रहे लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई। पांच मिनट की दूरी तय करने में 20 से 25 मिनट लग गए।
विज्ञापन

आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो के दूसरे काॅरिडोर का निर्माण चल रहा है। एमजी रोड के एसबीआई तिराहे से धाकरान तक मेट्रो के छह पिलर बनाए जाने थे। इनमें से एक रावली में बनकर तैयार हो गया है, एक और इसी पाॅइंट पर बनना है। दो पिलर एसबीआई तिराहा और दो धाकरान के पास बनाए जाने हैं। पिलर बनाने के लिए लगी बैरिकेडिंग से समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत रावली में है। यहां एक पिलर बन गया है लेकिन सड़क ठीक नहीं हुई। इससे जाम लग रहा है। एक मुख्य मार्ग से तो दूसरा मार्केट के रास्ते से वाहन निकाले जाते हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे जाम लगा तो साईं की तकिया से कलेक्ट्रेट तक वाहनों की कतार लग गई। वहीं छीपीटोला से एसबीआई की तरफ भी वाहनों की कतार रही। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि लगभग एक महीने में पिलर बन सकेंगे। बैरिकेडिंग पूरी तरह से हटाने पर ही यातायात सुचारू हो सकेगा। तब तक के लिए यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर यातायात संचालन कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed