फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro causes traffic jam, students avoid missing their exams

Agra News: मेट्रो की वजह से लगा जाम, छूटने से बची छात्रों की परीक्षा

Tue, 10 Mar 2026 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Metro causes traffic jam, students avoid missing their exams
आगरा। फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के निर्माण के दौरान सोमवार सुबह गर्डर लगाने के लिए सड़क पर क्रेन और ट्रक खड़े कर दिए। बोर्ड परीक्षा के समय कार्य किए जाने से जाम लग गया, जिसमें स्कूली वाहन फंसने से बच्चे परेशान हो गए। कई छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी हो गई। उनकी परीक्षा छूटने से बची। एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद ने बताया कि मामले में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को चेतावनी देकर भविष्य में सुबह 6 बजे के बाद काम नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।फतेहाबाद रोड पर सीवर लाइन बिछाने और मेट्रो कार्यों की बैरिकेडिंग के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल है। सोमवार को यूपीएमआरसी ने फूल सय्यद चौराहे से आगे स्लैब लगाने का काम बिना किसी पूर्व सूचना और ट्रैफिक डायवर्जन के सुबह 7 बजे शुरू कर दिया। पिलर पर गर्डर रखने के लिए क्रेन और तीन बड़े ट्रक खड़े कर दिए। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे वाहनों में कई छात्र ऐसे थे, जिन्हें परीक्षा देने के लिए केंद्र पहुंचना था। जाम में फंसने के दौरान देरी होने के डर से सभी परेशान हो गए। स्कूली वाहनों में फंसे बच्चे लेट हो गए।
विज्ञापन

मामले में एसीपी ट्रैफिक/सदर इमरान अहमद ने बताया कि मेट्रो कार्य के लिए सुबह 6 बजे तक ही सड़क पर काम करने की अनुमति है। सोमवार को किसी कारणवश देरी होने के चलते काम जारी रहा। यूपीएमआरसी के अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि परीक्षा वाले दिन सुबह 6 बजे के बाद सड़क पर कोई कार्य नहीं किया जाए। आवश्यक होने पर पूर्व सूचना दी जाए ताकि पुलिस डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकालने के इंतजाम कर सके।
विज्ञापन

वर्जन...
किसी कारणवश देरी होेने के कारण कार्य अधिक समय तक किया गया। संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अवस्था में सुबह 6 बजे के बाद यातायात प्रभावित करने वाले कार्य नहीं किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचानन मिश्रा ,उपमहाप्रबंधक, यूपीएमआरसी

हाईवे पर लगी वाहनों की कतारें
सोमवार को दिल्ली हाईवे पर वाहनों के दबाव और बसों के अवैध ठहराव के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक रामबाग वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, अबुलउलाह दरगाह कट तक वाहन रेंगते रहे। शाम के समय भगवान टॉकीज चौराहा और दयालबाग रोड पर जाम लगने से राहगीर काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed