फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   message will be given to remove plastic waste on environment day

ताजमहल से दिया जाएगा दुनिया को ये बड़ा संदेश, CM योगी होंगे शामिल

Thu, 31 May 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 31 May 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
message will be given to remove plastic waste on environment day
यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट टीम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
मोहब्बत की निशानी ताजमहल विश्व पर्यावरण दिवस से पहले दुनिया से प्लास्टिक कचरा हटाने का संदेश देगा। तीन जून को ताजमहल के साये तले ताज खेमा या दशहरा घाट से प्रोग्राम के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ थीम पर दुनिया को पर्यावरण सहेजने का संदेश दे सकते हैं।
विज्ञापन


यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम के कंट्री हेड अतुल बगई अपने सहयोगियों के साथ मंगलवार दोपहर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां जांचने पहुंचे। डीएम गौरव दयाल के साथ सर्किट हाउस में बैठक के बाद वह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, एएसआई अधिकारियों के साथ ताजमहल का निरीक्षण करने आए। 
विज्ञापन


ताज के बाद वह दशहरा घाट पहुंचे, जहां यमुना नदी की दुर्दशा देखी। यूएनईपी टीम के आने से पहले ही नगर निगम ने यमुना किनारे की सफाई शुरू करा दी थी। दशहरा घाट के बाद वह ताज खेमा पहुंचे, जहां टीले पर कार्यक्रम और दर्शकों की संख्या पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

message will be given to remove plastic waste on environment day
घाट की सफाई करते निगम कर्मी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि तीन जून को यूएनईपी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एरिक सोल्हेम आगरा आएंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने बीते साल सफाई अभियान की शुरूआत ताज पश्चिमी गेट पार्किंग पर की थी, उसी से माना जा रहा है कि वह यूनाइटेड नेशंस के पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्ति के अभियान का हिस्सा बनने के लिए आगरा आएंगे।

22 मार्च 2000 को ताजमहल के साये तले ताज खेमा के टीले से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। 

प्लास्टिक मुक्त करने की कवायद

अब एक बार फिर यूनाइटेड नेशंस की बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम को आगरा से लांच किया जाएगा। इसके लिए दशहरा घाट पर प्रतीकात्मक सफाई का संदेश दिया जा सकता है। 

ताज खेमा के उसी टीले पर कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। वैसे तो आगरा ही को पॉलिथीन मुक्त घोषित किया गया है। 

हकीकत में प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त करने के लिए 2022 तक का लक्ष्य लिया गया है। पानी की बोतल, कैरीबैग आदि के लिए विकल्प तैयार करने का अभियान यूएनईपी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed