फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Message Send On Girl Mobile Phone Dispute And Gun Fire Crime News

मथुरा: युवती के मोबाइल पर भेजे गंदे संदेश, दो पक्षों में चली गोलियां, आधा दर्जन लोग हुए घायल

Fri, 04 Jun 2021 10:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Jun 2021 10:06 AM IST
सार

आरोप है कि रविकुमार पक्ष से जीतू नामक युवक युवती के फोन पर मैसेज भेजता था। इसका विरोद किया तो मारपीट हो गई। हरेंद्र सिंह ने बताया कि सुल्तान सिंह ने रायफल से फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
Message Send On Girl Mobile Phone Dispute And Gun Fire Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मथुरा के राधाकुंड चौकी क्षेत्र के नगला कासोटिया रामनगर में महिला के फोन पर अश्लील मैसेज करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ देर बाद जमकर गोलियां चलने लगीं। गांव में भगदड़ मच गई। एक युवक बाइक पर सवार होकर अवैध हथियारों से गोली दूसरे पक्ष के युवक का पीछा करते हुए गोली चलाईं। नगला पंजाबी की दो युवतियों के गोली छर्रा लगे हैं। घटना की सूचना के एक बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार को राधाकुंड चौकी के समीप नगला कासोटिया रामनगर में रवि कुमार पुत्र प्रेम सिंह, मनोज सिंह पुत्र किशन सिंह, यतेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह, पवन पुत्र प्रेम सिंह, सुल्तान सिंह पुत्र किशन सिंह और राम हंस पुत्र रविकुमार, हरेंद्र, कुलदीप के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां जमकर लाठी डंडे फरसा, गोलियां चल गईं। 
विज्ञापन


आरोप है कि रविकुमार पक्ष से जीतू नामक युवक युवती के फोन पर मैसेज भेजता था। इसका विरोद किया तो मारपीट हो गई। हरेंद्र सिंह ने बताया कि सुल्तान सिंह ने रायफल से फायरिंग कर दी। जान बचाकर लोग वहां से भागे और पुलिस चौकी जाने लगे तो बाइक से पीछा करते हुए गोली चलाईं। जिसमें नगला पंजाबी निवासी दो युवतियों के गोली के छर्रा लगे हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए समुदायक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकत्सकों ने यहां से गंभीर घायलों को मथुरा के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि नगला कासोटिया में दो पक्षों के बीच गोली चली है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना वायरस: एसएन में सामने आई मरीजों की मौत की चौंकाने वाली वजह, 80 फीसदी तक खराब मिले फेफड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed