फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Message of sales tax team making illegal recovery goes viral

Agra News: सेल्स टैक्स टीम के अवैध वसूली करने का मैसेज वायरल

Wed, 16 Oct 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Message of sales tax team making illegal recovery goes viral
कासगंज। सेल्स टैक्स की टीम द्वारा मंगलवार की रात में एक व्यापारी की गाड़ी को पकड़ने के बाद उससे वसूली करने का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दो हजार रुपये नकद व आठ हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति के यूपीआई खाते में डलवाने का आरोप लगा। हालांकि इसमें किसी शिकायतकर्ता का नंबर नहीं था।वायरल मैसेज के अनुसार, देर रात बरेली से एटा आते वक्त एक मैक्स पिकअप को सेल्स टैक्स टीम की टीम ने सोरों फाटक पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। आरोप है कि सारे कागजात होने के बाद भी वाहन चालक से दस हजार रुपये की वसूली की गई। इसमें से 2 हजार रुपये तो टीम ने नकद ले लिए। जबकि 8 हजार रुपये मिशन चौराहा के सामने स्थित एक जनसेवा केंद्र संचालक के यूपीआई खाते में डलवाए। इस मैसेज में शिकायतकर्ता का नाम नहीं था लेकिन जब जनसेवा केंद्र संचालक से बात की गई तो उसने बताया कि यह रुपये किसी व्यक्ति के गलती से आ गए थे। वह रुपये उसने वापस कर दिए। वहीं असिस्टेंट कमिश्नर इम्तियाज अहमद ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उनकी टीम ने रात में कोई गाड़ी नहीं पकड़ी है। न ही कोई शिकायतकर्ता उनके पास आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed