{"_id":"69cbf10fb13172ad220d8406","slug":"message-of-non-violence-given-on-mahavir-jayanti-agra-news-c-421-1-sagr1004-4700-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महावीर जयंती पर दिया अहिंसा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महावीर जयंती पर दिया अहिंसा का संदेश
विज्ञापन
जैतपुर में भगवान महावीर की जयंती पर निकाली गई रथयात्रा
बाह। जैतपुर में मंगलवार को महावीर जयंती पर श्रीजी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान महावीर के 'अहिंसा परमो धर्म' का संदेश दिया गया। नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक पूजन और शांतिधारा के बाद विधान किया गया।
आचार्यों ने प्रवचन में कहा कि शांति का मार्ग अहिंसा के बिना संभव नहीं है। उन्होंने अहिंसा को परम और पहला धर्म बताया। इसके बाद रथयात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। गाजे-बाजे के साथ निकली रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती उतारी और भगवान महावीर के जीवन दर्शन के गीतों पर जमकर झूमे। रथयात्रा का समापन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर हुआ। मंदिर में पूजा और विधान के साथ भगवान महावीर के संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।
जयंती महोत्सव में अशोक कुमार और विकास कुमार जैन बजाज सौधर्म इंद्र बने। मुकेश जैन रपरिया को कुबेर और मुकेश जैन रावत को पालना झुलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शोभा जैन और अशोक कुमार श्रीजी के माता-पिता बने जबकि महेश कुमार और विकास जैन इंद्र बने। इस दौरान उपजिलाधिकारी बाह संतोष कुमार शुक्ला, कुलदीप भदौरिया, गुड्डू बिधौलिया, नरेश तोमर, भूपेंद्र भदौरिया और नीतू जैन आदि माैजूद रहे।