{"_id":"61e7055455a4791c7e7b8b6f","slug":"mercury-six-degrees-three-died-including-child-due-to-cold-mainpuri-news-agr521674828","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा छह डिग्री, सर्दी जुकाम से बालक सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा छह डिग्री, सर्दी जुकाम से बालक सहित तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सर्दी से लोगों को मंगलवार को भी राहत नहीं मिल सकी। सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाया रहा। दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्दी-जुकाम से पीड़ित 14 वर्षीय बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 450 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं जिला अस्पताल से तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में रेफर किया गया।
मंगलवार को सुबह हुई तो हर तरफ कोहरा छाया रहा। सर्द हवा चलने से गलन और भी बढ़ गई। सर्दी से परेशान लोग दिनभर राहत पाने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। वहीं शाम होते ही एक बार फिर सर्दी बढ़ गई। इसके चलते बाजरों में भी जल्द ही सन्नाटा नजर आया। वहीं सर्दी का प्रकोप बढ़ने के कारण जिले में मरीज भी बढ़े हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, सांस की दिक्कतों से पीड़ित 200 से अधिक मरीज पहुंचे। सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों में बच्चे और बुजुर्गों की संख्या अधिक थी।
भोगांव के मोहल्ला कबीरगंज निवासी राजेंद्र सिंह का 14 वर्षीय पुत्र मयंक पिछले कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम और खांसी से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार वह एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार की रात उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बेवर थाना क्षेत्र के गांव शहदपुर निवासी चंद्रपाल सिंह की 50 वर्षीय पत्नी सरला देवी को भी कुछ दिन से सर्दी-जुकाम की दिक्कत थी। सोमवार की रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसी तरह कोतवाली थाना क्षेत्र के करहल रोड निवासी 50 वर्षीय विनोद गुप्ता को कुछ दिनों से सर्दी, जुकाम और खांसी थी। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह सर्दी से राहत नहीं मिल सकेगी।
----
ये है दिक्कत तो न बरतें लापरवाही
-सांस लेने या खांसने पर सीने में दर्द
-थकान महसूस होना
-बुखार, पसीना और कंपकंपी लगना
-शरीर का तापमान कम होना
-मतली, उल्टी या दस्त
-सांस लेने में परेशानी
----
बचाव के उपाय
-बच्चों को सुबह शाम गर्म कपड़े पहनाएं
-बच्चों को सुबह शाम नंगे पैर न चलने दें
-सर्दी जुकाम और फ्लू से बचाव के लिए टीके लगवाएं
-जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें
-बुजुर्ग धूम्रपान से परहेज करें
-----
मौसम में परिवर्तन के कारण सर्दी व जुकाम के मरीज बढ़े हैं। इसलिए बचाव और जागरूकता जरूरी है। बच्चों और बुजुर्गों का सर्दी से बचाव के लिए विशेष ख्याल रखें।
-डॉ. अभिषेक दुबे, बालरोग विशेषज्ञ।
----
पिछले चौबीस घंटे में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तीन लोगों को मृत अवस्था में लाया गया। इनमें एक 14 वर्षीय बालक भी शामिल है। परिजनों के अनुसार वह सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे।
-डॉ. अशोक कुमार, प्रभारी सीएमएस।