{"_id":"69ea5cae08798808d1092d3a","slug":"merchants-create-ruckus-during-removal-of-road-encroachments-in-agra-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मऊ सड़क पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, नगर निगम की टीम से व्यापारियों की तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मऊ सड़क पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, नगर निगम की टीम से व्यापारियों की तीखी नोकझोंक
Thu, 23 Apr 2026 11:23 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:23 PM IST
सार
व्यापारियों ने हंगामा करते हुए सरकारी कार्रवाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल और निगम की सख्ती के आगे किसी की एक न चली। टीम ने बिना वक्त गंवाए टिन शेडों को गिराना शुरू कर दिया। इससे व्यापारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती निगम की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में सड़कों को अतिक्रमण के जाल से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने बृहस्पतिवार को मऊ सड़क पर अतिक्रमण ध्वस्त किए। दर्जनों टीन शेड तोड़ दिए। अचानक बुलडोजर गरजने से अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने जमकर हंगामा और विरोध किया। निगम टीम से तीखी नोकझोंक होती रही।
भारी विरोध के बीच निगम का बुलडोजर नहीं रुका।
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सड़क किनारे से दर्जनों अवैध टिन शेड और पक्के अतिक्रमण ताश के पत्तों की तरह ढह गए। व्यापारियों ने हंगामा किया। सरकारी कार्रवाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल और निगम की सख्ती के आगे किसी की एक न चली। जैसे ही निगम की टीम बुलडोजर के साथ मऊ सड़क पहुंची, दुकानदारों के होश उड़ गए। टीम ने बिना वक्त गंवाए जब टिन शेडों को गिराना शुरू किया, तो व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
दर्जनों दुकानदार बुलडोजर के सामने खड़े हो गए और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों और निगम कर्मियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। व्यापारियों का आरोप था कि उन्हें सामान हटाने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जबकि निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि चेतावनी पहले ही दी जा चुकी थी। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि फुटपाथ और नालियों पर कब्जा जमाकर रखे गए काउंटर, अस्थायी ढांचे और लकड़ी के खोखे जब्त कर लिए गए।