{"_id":"5f50891a8ebc3e53725be807","slug":"mentally-ill-woman-climbed-at-tower-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः मानसिक रूप से बीमार अधेड़ महिला टावर पर चढ़ी, प्रशासन में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः मानसिक रूप से बीमार अधेड़ महिला टावर पर चढ़ी, प्रशासन में मची खलबली
Thu, 03 Sep 2020 11:42 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:42 AM IST
सार
बुधवार रात नौ बजे के बाद वे किसी समय घर से निकल गईं। जब परिजनों ने देखा तो वह नहीं अपने बिस्तर पर नहीं मिली। रात में ही परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ी महिला, गांव वालों की लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत ग्राम तिलियानी में रात नौ बजे के बाद मानसिक रूप से बीमार एक अधेड़ महिला घर से निकलकर गांव में बने एक टावर पर चढ़ गई। रातभर परिजन महिला की तलाश करते रहे लेकिन कोई पता न लगने पर सुबह वह एक टावर पर चढ़ी मिली। जिसके बाद चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। सुबह स्वयं महिला टावर से उतर आई तब प्रशासन ने राहत की सांस ली।
थाना बेवर के ग्राम तिलियानी निवासी लल्लूसिंह की पत्नी रामश्री 48वर्ष मानसिक रूप से बीमार हैं। बुधवार रात नौ बजे के बाद वे किसी समय घर से निकल गईं। जब परिजनों ने देखा तो वह नहीं अपने बिस्तर पर नहीं मिली। रात में ही परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह अचानक लोगों की निगाह टावर पर पड़ी तो महिला गांव के टावर पर चढ़ी मिली।
इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी अभिमन्यु मलिक समेत चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी पुलिस द्वारा मामले की सूचना आलाधिकारियों को दी गयी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई। बाद में सात बजे वह महिला स्वयं टावर से नीचे उतर आई। महिला के टावर से उतरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। परिजनों ने बताया कि वे लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार हैं और उनका आगरा समेत कई जगह से इलाज भी चल रहा है।