{"_id":"69c8b15fc3deabeb7408222f","slug":"mentally-challenged-young-woman-tied-to-pole-and-beaten-after-being-mistaken-for-child-kidnapper-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मानसिक रूप से कमजोर लातपा युवती को समझा बच्चा चोर, भीड़ ने रस्सी से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मानसिक रूप से कमजोर लातपा युवती को समझा बच्चा चोर, भीड़ ने रस्सी से बांधकर पीटा
Sun, 29 Mar 2026 10:29 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:29 AM IST
सार
युवती गलती से शुक्रवार को सदर के देवरी रोड पहुंच गई। वहां लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। हंगामे के बाद युवती को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। जानकारी होने पर परिजन माैके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सदर के देवरी रोड पर मानसिक रूप से कमजोर युवती को बच्चा चोर समझकर लोगों ने रस्सी से बांध कर पीट दिया। वहीं युवती के परिजन भी उसे लेकर चले गए। पुलिस ने भी शिकायत न मिलने की बात कही है। हालांकि घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
लोहामंडी क्षेत्र निवासी मानसिक रूप से कमजोर युवती पांच दिन पहले घर से लापता हुई थी। परिजन ने लोहामंडी थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती गलती से शुक्रवार को सदर के देवरी रोड पहुंच गई। वहां लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। हंगामे के बाद युवती को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद युवती के परिजन उसे लेकर घर चले गए। थाना प्रभारी सदर ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।