{"_id":"6962bd8bd4194fad6c038308","slug":"memorandum-of-irregularities-in-iti-submitted-to-the-principal-secretary-agra-news-c-364-1-ag11007-123639-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रमुख सचिव को सौंपा आईटीआई में अनियमितता का ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रमुख सचिव को सौंपा आईटीआई में अनियमितता का ज्ञापन
Sun, 11 Jan 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रमुख सचिव (व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता) डॉ. हरिओम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आईटीआई से जुड़ी अनियमितताओं का जिक्र करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
राष्ट्रीय छात्र परिषद के रौनक ठाकुर ने कहा कि बड़ी संख्या में निजी आईटीआई संस्थान धरातल पर मौजूद नहीं है। 20 जुलाई को 127 निजी आईटीआई संस्थानों के खिलाफ जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था। सत्यापन के दौरान कई संस्थान धरातल पर नहीं मिले। कुछ को नोटिस भी जारी किए गए मगर कार्रवाई नहीं की गई। संयुक्त निदेशक व्यावसायिक शिक्षा और लिपिक पर भी आरोप लगाए गए। प्रमुख सचिव ने मामले की समीक्षा का आश्वासन दिया।
एडीएम को भी दिया ज्ञापन
यूपी टेक्निकल प्राइवेट आईटीआई के सचिव राजन मिश्रा ने शनिवार को प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि 4 वर्षों से राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) पोर्टल पर आईडी और पासवर्ड रिसेट करने के लिए आवेदन कर रहा हूं। समाधान नहीं हुआ। उन्होंने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति में गबन का भी आरोप लगाया है।