{"_id":"654796cd78d23dc1c90c9fd6","slug":"memorandum-given-to-tourism-minister-to-install-tibetan-market-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-7038-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तिब्बती बाजार को लगवाने पर्यटन मंत्री को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तिब्बती बाजार को लगवाने पर्यटन मंत्री को दिया ज्ञापन
Sun, 05 Nov 2023 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 05 Nov 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
तिब्बती बाजार को लगवाने पर्यटन मंत्री को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मैनपुरी में दो स्थानों पर हर साल लगने वाले तिब्बती बाजार को लगवाने की मांग दुकानदारों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से की है। ज्ञापन में कहा है कि सर्दी के मौसम में तिब्बती बाजार में दुकानें लगाने वाले दुकानदारों को दुकानें लगाने की दी गई अनुमति को बरकरार रखा जाए।
ज्ञापन में कहा है कि हिमाचल प्रदेश के दुकानदार लंबे समय से स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर तथा कचहरी रोड स्थित एकमन यूनियन क्लब में तिब्बती बाजार से दुकानें लगाते चले आ रहे हैं। लोगों को सस्ते दामों पर गरम कपड़ों की बिक्री करते हैं। कपड़े बेचने के लिए जीएसटी में पंजीकरण कराने के साथ ही अस्थायी बिजली का कनेक्शन भी लेते हैं। इस बार भी उनके आवेदन पर एसडीएम सदर द्वारा उनको बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। बाद में कुछ लोगों के विरोध के चलते उनको तय स्थानों पर दुकानें लगाने से मना किया जा रहा है। वह अनुमति मिलने के बाद पूर्व में तय स्थान पर दुकानें लगा भी चुके हैं। उनके द्वारा लगाई गई दुकानों में अधिकारियों के आदेश के बाद उनको नुकसान हो रहा है। दुकानदारों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से की है। पूनम, सपना, शकुंतला, संजय सिंह, दलवीर सिंह, प्रेम सिंह मौजूद रहे।