{"_id":"6717ab68285b4a4b950e938d","slug":"memorandum-given-against-changing-the-name-of-the-stadium-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-125998-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में ज्ञापन दिया
Tue, 22 Oct 2024 07:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में ज्ञापन दिया
मैनपुरी। वाराणसी में पुराने संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। स्टेडियम का पुराना नाम बहाल करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मनमाने तरीके से संस्थानों सहित प्रतिष्ठानों के नाम बदलकर महापुरुषों का अपमान कर रही है। विकास कार्यों को बढ़ावा देने की जगह महापुरुषों के नाम हटाए जा रहे हैं। वाराणसी में पुराने संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदल दिया गया है। पहले गुजरात में सरदार बल्लभ भाई पटेल का नाम भी स्टेडियम से हटा दिया है। भाजपा सरकार नाम बदलकर महापुरुषों का लगातार अपमान करने में लगी हुई है। इससे समाज में बिखराव पैदा हो सकता है। ज्ञापन में वाराणसी के स्टेडियम का पुराना नाम बहाल करने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, मनोज कुमार शाक्य, सुरेशचंद्र राठौर, लक्ष्मण सिंह कश्यप मौजूद रहे।