फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Members of the conversion gang revealed many secrets to the police.

Agra News: धर्मांतरण गिरोह के सदस्यों ने पुलिस के सामने खोले कई राज

Sun, 10 May 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Members of the conversion gang revealed many secrets to the police.
आगरा। धर्मांतरण गैंग के आरोपियों ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं। शनिवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अब आरोपियों से मिले साक्ष्य और जानकारी के आधार पर गैंग में शामिल अन्य सदस्यों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सदर में सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने 14 आरोपी जेल भेजे थे। पूछताछ के बाद दिल्ली से तलमीज उर रहमान, जाशिम उर्फ जतिन कपूर , परवेज अख्तर और राजस्थान के डीग से मौलाना हसन को गिरफ्तार किया था। तीन दिन की रिमांड में आरोपियों ने गैंग की हर गतिविधि को लैपटॉप और दस्तावेज में दर्ज करने की जानकारी दी थी। उनसे साक्ष्य बरामद करने को पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोबारा रिमांड मांगी थी। न्यायालय से मिली दो दिन की रिमांड में आरोपियों को दिल्ली और डीग ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर साक्ष्य बरामद किए हैं। कई इस्लामिक साहित्य की किताबों पर दर्ज नामों की जानकारी हुई है। गैंग की कई जिलों में होने वाली बैठकों के स्थान और व्यवस्था करने वालों का पता चला है। 10 लोगों को नोटिस भेजकर बयान के लिए बुलाया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों के अन्य साथियों को गिरफ्तार करेगी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से साक्ष्य और अहम जानकारी मिली हैं। अग्रिम विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed