{"_id":"6a0dac70e00bb8d8e401eeaf","slug":"members-of-an-interstate-gang-stealing-equipment-from-mobile-towers-arrested-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच शातिर चोर किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच शातिर चोर किए गिरफ्तार
Wed, 20 May 2026 06:13 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 20 May 2026 06:13 PM IST
सार
मोबाइल टावर से 11 मई की रात को उपकरण चोरी कर लिए गए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। सुखबीर और मनजीत ने टावर की रेकी की थी। आशीष, दानिश और सुभाष चोरी करने आए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने मोबाइल टावरों से रिमोट रेडियो यूनिट चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बुलंदशहर, गाजियाबाद, एटा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। गिरोह ने हाल ही में जगदीशपुरा इलाके में टावर से उपकरण चोरी कर लिए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी के उपकरण भी बरामद कर लिए गए। इससे पहले गिरोह हरियाणा में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है।
एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि एस टेलीकॉम सॉल्यूशन के टेक्नीशियन अजय ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया कि बोदला स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लगे उनकी कंपनी के मोबाइल टावर से 11 मई की रात को उपकरण चोरी कर लिए गए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। सुखबीर और मनजीत ने टावर की रेकी की थी। आशीष, दानिश और सुभाष चोरी करने आए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

Trending Videos
बुधवार को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 6 से सेक्टर 7 की तरफ जाने वाले रास्ते के बीच खाली मैदान में पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की। इसके बाद पांचों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही बोदला (आगरा) में एक मोबाइल टावर की रेकी की थी। 11 मई की रात, बोदला में पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक घर का ताला तोड़कर, वे उसकी छत पर गए और वहां लगे मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी कर लिया था। उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम (पाली हरिया) में भी इसी तरह एक मोबाइल टावर से चोरी की थी।
पकड़े गए आरोपियों में आशीष राघव पर पहले से ही बुलंदशहर के सिकंदराबाद, खुर्जा देहात, सयाना और जगदीशपुरा थाने में चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से रिमोट रेडियो यूनिट, औजार, एक स्कूटी, 12000 रुपए सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
1, आशीष राघव निवासी ग्राम गोविन्द पुर, थाना डिबाई, बुलन्दशहर ।
2. दानिश निवासी शहीद नगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद।
3. सुभाष कुमार निवासी ग्राम गोविन्दपुर, थाना डिबई, फिरोजाबाद।
4. मनजीत सिंह निवासी जमलापुर, थाना बागवाला, एटा।
5. सुखबीर निवासी गोविन्दपुर, थाना डिबाई, बुलन्दशहर