फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   member of women commission injured in car accident in mainpuri

बेकाबू ट्रक ने मारी कार को टक्कर, महिला आयोग की सदस्य समेत कई लोग घायल

Sun, 03 Feb 2019 07:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Feb 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
member of women commission injured in car accident in mainpuri
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में रविवार को तहसील के पास बेकाबू ट्रक की आगे जा रही कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक के पीछे चल रही महिला आयोग की सदस्य की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। महिला आयोग की सदस्य को भी चोट आई है।

विज्ञापन

  
रविवार को नगर में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें अलीगढ़ की कोल विधानसभा से पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद वो अलीगढ़ जा रही थीं। तहसील के पास हादसा हो गया। इसमें रामसखी कठेरिया व उनके सुरक्षा कर्मियों को मामूली चोटें आईं। वहीं उनके देवर सुधीर सिंह व वीरेश गौड़ घायल हो गए। उनकी स्कार्पियो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक हिरासत में

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। पुलिस ने कार को हटवाकर जाम खुलवाया। वहीं भाजपा जिला महामंत्री रमाशंकर तिवारी, अनुराग पांडे मौके भी पर पहुंचे। 

हादसे के बाद पूर्व विधायक सिंचाई विभाग के बंगले में चली गईं। यहां सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया, सपा नेता डॉ. गजराज यादव, मातादीन यादव, अवधेश यादव आदि भी उनका हालचाल जानने गेस्ट हाउस पहुंचे। बाद में रामसखी कठेरिया दूसरी कार से अलीगढ़ रवाना हो गईं। 

'भाजपा सरकार में योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं’ 

किशनी कस्बा स्थित सहकारी संघ के प्रांगण में कमल शक्ति अभियान के तहत महिला शक्ति सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें भाजपा युवा मोर्चा की महिला पदाधिकारियों के बीच पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि अलीगढ़ से आईं राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने केंद्र सरकार की नीतियों की प्रशंसा की और कहा कि जब सारे विपक्षी दलों ने देखा कि उनका सूपड़ा साफ हो गया है तो अपनी जमीन बचाने के लिए वह गठबंधन बनाने को मजबूर हो गए हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं किया। प्रदेश में अबकी बार हमारी संख्या 74 के पार जाएगी। उन्होंने बजट की घोषणाओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना चौहान, मण्डल अध्यक्ष ममता भदौरिया, गीता तिवारी, गीता चौहान आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed