फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Megha rained all night, water logging in many places

रातभर झमाझम बरसे मेघा, जगह-जगह हुआ जलभराव

Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Megha rained all night, water logging in many places
कासगंज सिढ़पुरा बीआरसी पर बारिश के बाद हुआ जलभराव - फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट होने के बाद भले ही कासगंज का नाम शामिल न हो, लेकिन जिलेभर में बृहस्पतिवार की रात झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार को भी कई बार रिमझिम फुहार के साथ मेघा बरसे। इस मौसम में उमसभरी गर्मी से भले ही राहत मिली, लेकिन जगह जगह हुए जलभराव से मुसीबत का सामना करना पड़ा। कुछ फसलों पर यह मेघा राहत बनकर बरसे हैं तो कुछ फसलों को नुकसान हुआ है। कई सरकारी संस्थानों में जलभराव होने से आफत का सामना भी करना पड़ा। बारिश के बाद जगह जगह जलभराव से हुई समस्या पर पेश है रिपोर्ट-
विज्ञापन

बीआरसी सिढ़पुरा
उच्च प्राथमिक विद्यालय सिढ़पुरा के परिसर में ब्लॉक संसाधन केंद्र भी संचालित है। भले ही प्रदेश सरकरा ने बारिश के अलर्ट को लेकर स्कूलों का अवकाश कर दिया है, लेकिन इस केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी पहुंचे। इस परिसर में जलभराव के हालात थे। मुख्य द्वार से कार्यालय तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं था। मजबूरन कर्मचारियों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौना
इस विद्यालय में जब शुक्रवार सुबह विभागीय कार्य के लिए शिक्षक शिक्षिकाएं पहुंचे तो उन्हें कार्यालयों तक पहुंचने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ा। क्योंकि मुख्य द्वार से ही पानी भरा हुआ था। जो पूरे परिसर में तालाब जैसा माहौल दिखा रहा था। शिक्षक शिक्षिकाओं को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। यहां विद्यार्थियों के लिए अवकाश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिढ़पुरा का गांव गंगसारा
इस गांव में बारिश से जलभराव था। देर रात गांव के अनिल कुमार पुत्र दीनदयाल के घेर की छत गिर गई। इस घेर में जानवर बंधे हुए थे। मलबे में दबकर दो जानवरों की मौत हो गई। पूरे ही गांव में जगह जगह गलियों में जलभराव था। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। राजस्व टीम ने गांव में पहुंचकर छत गिरने के नुकसान का आकलन किया है।

बारिश से फसलों का हाल
बारिश से कुछ फसलों को राहत मिली है तो कुछ फसलों पर यह बारिश आफत बनकर बरसी है। धान की फसल को इस बारिश से बेहद फायदा हुआ है। जबकि मक्का, बाजारा और अरहर की फसल को इस बारिश से नुकसान है। क्योंकि बारिश के साथ साथ तेज हवाएं चलीं जिससे फसलें खेतों में बिछ गईं। भरगैन क्षेत्र में बारिश व हवाओं से अधिक फसलें गिरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed