फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mega project will be investigated

ताज के पास मेगा प्रोजेक्ट की जांच : बाबुल

Fri, 17 Jul 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 17 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
mega project will be investigated
ताजमहल के पास केंद्र सरकार के खजाने से मेगा प्रोजेक्ट-1 और 2 की जांच कराई जा रही है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के कराए गए हर काम की जांच के बाद रिपोर्ट का इंतजार है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो का, वह गुुरुवार को परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने आए थे।
विज्ञापन

पार्श्व गायक से नेता और फिर मंत्री बने बाबुल सुप्रियो गुरुवार दोपहर में ताजमहल पहुंचे। पत्नी, बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बेहद सादगी भरे अंदाज में आए। सफेद कुर्ता पाजामा और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ उन्होंने काला चश्मा लगा रखा था, इस वजह से ताज में ज्यादा लोग उन्हें नहीं पहचान सके। बंगाली सैलानियों ने उन्हें एक नजर में ही पहचान लिया और उनके साथ मुख्य गुंबद में सेल्फी भी खींचे। दीदार के बाद पूर्वी गेट पर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि क्लीन इंडिया अभियान के तहत शहरों की तस्वीर बदल रही है। एक साल में सरकार ने कई अच्छे काम किए हैं। भूमि अधिग्रहण संबंधी बैठक में दर्जन भर मुख्यमंत्रियों के न आने पर बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मुख्यमंत्रियों को अपनी बात रखनी चाहिए। अच्छे बिंदु होंगे तो संशोधन भी किया जाएगा। कांग्रेस के नेता केवल विरोध के लिए सरकार के अच्छे कामों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed